देश भर में पेपर लीक के खिलाफ छिड़े संग्राम के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा।
हमने कर दिखाया : अभिजीत दिपके का दावा प्रधान के इस्तीफे के बाद इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। दिपके ने कहा, पिछले एक महीने से लोग कहते थे कि यह सरकार झुकने वाली नहीं है, लेकिन मैंने कहा था कि हर कोई झुकता है, बस झुकाने वाला होना चाहिए।
दो और बड़ी मांगें बाकी इस्तीफे से उत्साहित दिपके ने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी थमा नहीं है। उन्होंने सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें मजबूती से रखी हैं:
क्या भागवत के बयान का दिखा असर? दिलचस्प बात यह है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के ठीक चार घंटे बाद आया। भागवत ने सुबह कहा था कि सत्ता के अहंकार में मनमानी नहीं चल सकती और नई पीढ़ी से संवाद जरूरी है। वहीं, इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान का इतिहास भी ऐसे ही संघर्षों से जुड़ा रहा है। 1997 में ओडिशा में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें भी पुलिस की लाठियां खानी पड़ी थीं।
NTA में बड़े बदलाव की तैयारी इस्तीफे से पहले सरकार ने पिछले 24 घंटों में बड़े प्रशासनिक कदम उठाए हैं। शुक्रवार रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया, जिन पर आपराधिक केस दर्ज करने की तैयारी है। शिक्षा मंत्रालय में भी सचिव स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। सरकार अब आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर तकनीकी सुधारों और नई नियुक्तियों के जरिए भविष्य में पेपर लीक की संभावनाओं को पूरी तरह खत्म करने का दावा कर रही है।
लोकतंत्र की जीत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम वांगचुक ने भी इसे शांति, धैर्य और दृढ़ संकल्प की विजय बताया है। फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कोने-कोने तक छात्र अब अपनी बाकी मांगों को लेकर सरकार के अगले कदम के इंतजार में हैं।
This is democracy. He has resigned. We have two more demands. We won t go like this.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
Dharmendra Pradhan has resigned. But the families of the children who committed suicide should receive compensation of one crore rupees. They should get it.
One crore rupees compensation to all… pic.twitter.com/CyhfGDUola
बलिया का 52 बीघा पोखरा विवाद: अवैध कब्जे पर कार्रवाई न होने से गरमाया मामला, मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत
नीट पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष आक्रामक, कहा- युवाओं की जीत, पीएम मोदी मांगें माफी
जंतर-मंतर पर थमा छात्रों का आक्रोश: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन खत्म
लंदन की सड़कों पर शाहरुख खान का परिवार संग वेकेशन, चुप्पी पर उठे सवाल
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर गिरे अभिजीत दीपके
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रकाश राज ने युवा शक्ति की जीत को बताया ऐतिहासिक
उसे इतना हाइप करना बंद करो! वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक ने पूर्व क्रिकेटर्स को लताड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: क्या हैंडशेक करेंगे भारत-पाक खिलाड़ी? जारी हुआ बड़ा अपडेट
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या जंतर-मंतर पर खत्म होगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन?
वैष्णो देवी यात्रा: 6 दिन के इंतजार के बाद फिर गूंजे जय माता दी के जयकारे, 10 हजार से अधिक भक्तों ने शुरू की चढ़ाई