बेंगलुरु के एक किराएदार का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। घर खाली करने के बाद जब उसे अपना डिपॉजिट वापस मिला, तो उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। 1 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी में से मकान मालिक ने 80,000 रुपये से अधिक की राशि काट ली।
किराएदार का दावा: घर का इस्तेमाल भी नहीं किया सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट के अनुसार, शख्स ने बेंगलुरु में 1 लाख रुपये जमा कर 2BHK फ्लैट लिया था। वह पूरे एक साल तक किराएदार रहा और हर महीने समय पर किराया चुकाया। अपनी नौकरी के चलते वह महीने में केवल 6-7 दिन ही घर पर रहता था। शख्स का दावा है कि उसने घर के सभी नियमों का पालन किया और कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया।
पेंटिंग से लेकर सफाई तक, बिल में गिनाए कई खर्च जब घर खाली करने का समय आया, तो मकान मालिक ने 1 लाख रुपये में से 80,396 रुपये काट लिए और किराएदार को सिर्फ 20,000 रुपये थमाए। मकान मालिक द्वारा दिए गए बिल में घर की पेंटिंग, डीप क्लीनिंग, सोफा सफाई, रेफ्रिजरेटर सर्विसिंग, ताले बदलना और टवेल रैक लगवाने जैसे खर्चे शामिल थे। किराएदार का आरोप है कि यह उसकी गलती का हर्जाना नहीं, बल्कि घर का रेनोवेशन कराने का खर्च है, जिसे मकान मालिक ने उससे वसूला है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कई लोगों ने इसे सरासर लूट बताया, वहीं कुछ ने इसे बेंगलुरु में चल रहा आम चलन करार दिया। एक यूजर ने सलाह दी कि, सिक्योरिटी डिपॉजिट वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए होनी चाहिए, न कि सामान्य टूट-फूट के लिए। भविष्य में घर लेते समय हर चीज की फोटो खींचकर रखना और एग्रीमेंट में शर्तों को स्पष्ट करना ही एकमात्र बचाव है।
क्या कानूनी रास्ता है विकल्प? इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विशेषज्ञों और अन्य यूजर्स ने उपभोक्ता न्यायालय (Consumer Court) का रुख करने की सलाह दी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि किराएदारी के एग्रीमेंट में अगर घर के रखरखाव को लेकर स्पष्ट शर्तें नहीं हैं, तो मकान मालिक अपनी मनमानी नहीं कर सकता।
यह घटना बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में किराएदारों के सामने आने वाली उन चुनौतियों को उजागर करती है, जहां आज के समय में सिक्योरिटी डिपॉजिट वापसी पर विवाद होना एक आम बात बन गई है।
A guy rented a 2BHK apartment in Bangalore and paid a ₹1 lakh security deposit to the landlord.
— Pooja (@poojaofficial5) July 20, 2026
For an entire year,
he paid his rent on time every single month.
Because of his job, he was constantly traveling and barely stayed in the apartment on average,
only about 6-7… pic.twitter.com/YobzKeT1vt
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए बच्चे के पास पहुंचा जहरीला नाग, फिर हुआ ऐसा चमत्कार
संसद से निलंबन पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- ये सभी गद्दार, एक साल में गिर जाएगी सरकार
संसद में इंडिया गठबंधन में फूट? नीट मुद्दे पर अखिलेश यादव और कांग्रेस में तीखी बहस
अस्पताल की कैंटीन या रेस्टोरेंट? हैदराबाद के हॉस्पिटल का फुड कोर्ट देख हैरान रह गए लोग
10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली का अड्डा
सोते हुए किसान की शर्ट में घुसा जहरीला कोबरा, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
बरेली में वायरल वीडियो के बाद छात्रा की आत्महत्या, मुजफ्फरनगर में छत से फेंकी गई युवती; यूपी में हड़कंप
कॉकरोच वाली टिप्पणी पर घिरीं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत, महुआ मोइत्रा ने खोला मोर्चा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 125 भारतीय एथलीट्स का स्क्वाड तैयार, पदकों की जंग के लिए ग्लासगो में दिखेगा दम
संसद में भारी हंगामा: TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित