सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच सहारनपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। ओवैसी ने एक ही मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला और विपक्षी गठबंधन को चेतावनी दी कि उन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा।
राम मंदिर चंदे पर योगी को घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया तुर्क और तुर्कई वाले बयानों पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने अयोध्या का मुद्दा उछाल दिया। ओवैसी ने दहाड़ते हुए कहा, सीएम योगी दिन-रात मौलाना और मौलवियों की बात करते हैं, लेकिन उनकी नाक के नीचे राम मंदिर चंदे में चोरी हो गई। वहां जमीन के नाम पर हुए कथित घोटालों पर आपकी जुबान क्यों बंद हो जाती है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चंपत राय को बचाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी खामोश है।
नहीं चलेगा प्लान एम, अब सिर्फ MIM की चलेगी
संबल में दिए गए योगी के बयान— अब यहां तुर्कों की नहीं चलेगी —का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी का अयोध्या वाला प्लान ए फेल हो चुका है और अब वे प्लान एम (मुस्लिम द्वेष) पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, सीएम साहब कान खोलकर सुन लें, अब उत्तर प्रदेश में किसी और की नहीं, सिर्फ और सिर्फ MIM की चलेगी। मजलिस शोषितों और अल्पसंख्यकों के हक के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
सपा-कांग्रेस को गठबंधन की खुली चुनौती
इस रैली का सबसे चर्चित हिस्सा ओवैसी की वह धमकी है जो उन्होंने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों (सपा-कांग्रेस) को दी। ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वे हाथ मिलाने को तैयार हैं, लेकिन इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आज यही हाथ दोस्ती के लिए आगे बढ़ाए हैं, अगर समय रहते गठबंधन नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यही हाथ आपके गिरेबान तक पहुंचेंगे।
क्या 2027 में वोट कटुवा साबित होंगे ओवैसी?
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ओवैसी अब 2024 की अपनी हार से सबक लेकर नई रणनीति अपना रहे हैं। सपा के PDA फॉर्मूले से हाशिए पर गए ओवैसी अब मुस्लिम बहुल सीटों पर अपनी ताकत दिखाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना सपा के लिए आत्मघाती होगा। यदि सपा और कांग्रेस ने उन्हें गठबंधन में शामिल नहीं किया, तो ओवैसी अकेले चुनाव लड़कर विपक्षी मतों का बिखराव कर सकते हैं, जिससे सीधा फायदा भाजपा को होने की आशंका है।
*अरे बाबा! आपके नाक के नीचे राम मंदिर में चंदे की चोरी हो गई, उस पर कुछ क्यों नहीं बोलते? pic.twitter.com/rDbE3hQIbd
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 19, 2026
जंतर-मंतर पर स्याही कांड: बरखा त्रेहान का सनसनीखेज आरोप- मेरे प्राइवेट पार्ट दबाए गए
मर्दों से नफरत वाली साक्षी झा के बचाव में उतरे समय रैना, बोले- दिखाओ मर्द सबसे बेहतर हैं
विंबलडन में शुभमन गिल और अंजलि तेंदुलकर की मुलाकात, सचिन के अंदाज ने बढ़ाई चर्चा
पोर्न और ग्लोबल वॉर्मिंग का अजीब कनेक्शन: अभिनव शुक्ला के दावे ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
जिम्बाब्वे फतह को निकली टीम इंडिया: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें, जानें पूरा शेड्यूल
पति को पीटना चाहती हूं : कॉमेडियन समय रैना के शो में कंटेस्टेंट का बयान, क्या चली गई सरकारी नौकरी?
ओमान में बंधुआ मजदूरी : हैदराबाद की महिला का दर्द, 15 घंटे काम और 4 महीने से वेतन नहीं
22 राज्यों में मौसम का रौद्र रूप : भारी बारिश और 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
गाय को रोटी खिलाने और खाने वालों में दोस्ती नहीं हो सकती : मनोज मुंतशिर का बेबाक बयान
लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर