सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। मनोरंजन और व्यूज के चक्कर में प्रैंक करने वालों ने इस बार हद पार कर दी है। वीडियो में एक ऐसी घटना दिखाई गई है जो किसी असली अपराध से कम नहीं लगती।
क्या है वीडियो में? वीडियो की शुरुआत में सड़क पर एक शख्स बेसुध पड़ा नजर आता है। एक दूसरा व्यक्ति हाथ में डंडा लिए उसे पैर से घसीटता है, मानो उसकी हत्या कर दी गई हो। यह नजारा इतना डरावना है कि वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार फौरन अपनी गाड़ी रोक देता है।
हमले से मची अफरा-तफरी जैसे ही बाइक सवार रुकता है, डंडा लिए वह शख्स अचानक उसकी तरफ दौड़ता है। खुद को खतरे में देख बाइक सवार डरकर अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा होता है। मौका देखते ही प्रैंकर उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। बाद में पता चलता है कि जमीन पर पड़ा शख्स मृत नहीं, बल्कि उसी का साथी था और यह पूरा ड्रामा सिर्फ बाइक लूटने के लिए रचा गया था।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग वायरल वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में पूछा गया है, इन्हें ऐसे आइडिया कौन देता है? वीडियो देख नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
खतरनाक प्रैंक पर सवाल लोग इस तरह के वीडियो को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह का डर फैलाना न केवल गलत है, बल्कि खतरनाक भी है। कई लोगों ने चेतावनी दी है कि ऐसे प्रैंक के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है या किसी की जान तक जा सकती है।
क्या मनोरंजन के लिए दूसरों को डराना और कानून को ताक पर रखना सही है? सोशल मीडिया पर अब यह एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है।
Who are giving them ideas bro?? 😭 pic.twitter.com/pzB9h5xuF1
— कुंभकरण (@_kumbhkaran) July 16, 2026
होमवर्क में इस्लामी निर्देश : हैदराबाद के स्कूल में बवाल, शिक्षक बर्खास्त
17 जुलाई का मौसम: दिल्ली से बिहार तक आसमान से आफत , 12 राज्यों में अलर्ट; 80 किमी की रफ्तार से चलेंगे तूफान
क्या लॉर्ड्स में थम जाएगा हिटमैन का सफर? 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर रोहित शर्मा!
तेजस्वी के लिए नई मुसीबत? RJD सांसद अभय कुशवाहा की डिप्टी सीएम से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी पर दुखों का पहाड़, खोया अपना सबसे करीबी दोस्त
सांड के सींगों से बाल-बाल बचा युवक: मौत को मात देने वाले इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ दीदार: कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, प्रदूषण होगा शून्य
घर की सफाई में मिली 20 साल पुरानी SBI पासबुक, खाते में रकम देख चौंक जाएंगे आप!
अब जनरल टिकट पर भी भारी बचत: रेलवे ने दी 3% की सीधी छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा
बुमराह का सुपरमैन अवतार: पहले बल्ले से की तूफानी धुनाई, फिर पहली ही गेंद पर गिराया विकेट