अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब सीधे सैन्य संघर्ष में बदल चुका है। पिछले 4 दिनों से जारी अमेरिकी हवाई हमलों ने ईरान के दक्षिणी हिस्सों को दहला दिया है, जिससे युद्ध के डर से पूरा मध्य पूर्व सहमा हुआ है।
37 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातिमेह मोहजेरानी ने पुष्टि की है कि अमेरिकी हमलों में अब तक 30 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं, ईरानी सेना ने बताया है कि दक्षिणी शहर बमपुर में एक सैन्य बैरक पर हुए मिसाइल हमले में उनके 7 सैनिक शहीद हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में जारी इन हमलों में 260 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बंदरगाहों और बैरकों को बनाया निशाना अमेरिकी सेना ने मंगलवार को पश्चिमी बंदरगाह शहर बुशहर में चार अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, बमपुर की सैन्य बैरक पर 13 मिसाइलें दागी गईं। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिकी हमलों का मुख्य मकसद अधिक से अधिक जान-माल का नुकसान करना था, इसीलिए सैनिकों के रहने की इमारतों और गार्ड पोस्ट्स को निशाना बनाया गया।
ईरान का पलटवार: समय आने पर देंगे करारा जवाब इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वे इसका बदला जरूर लेंगे। सेना ने साफ कहा, इस हमले का सही समय और सही जगह पर करारा जवाब दिया जाएगा। हालांकि, बुशहर के गवर्नर मोहम्मद मोजाफरी ने दावा किया कि शहर के अन्य इलाकों में जनजीवन फिलहाल सामान्य और शांत है।
आर्थिक घेराबंदी: तेल नेटवर्क पर भी प्रहार सैन्य हमलों के साथ-साथ अमेरिका ने ईरान की आर्थिक कमर तोड़ने की भी पूरी तैयारी कर ली है। बाइडेन प्रशासन ने ईरान के तेल व्यापार से जुड़े 50 से अधिक लोगों, कंपनियों और जहाजों पर नए कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।
क्या है वजह? अमेरिकी विदेश विभाग का आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क मोहम्मद हुसैन शामखानी के नेतृत्व में चल रहा था, जो प्रतिबंधों को धता बताकर ईरान के लिए तेल का अवैध कारोबार कर रहा था। अमेरिका का कहना है कि यह नेटवर्क सीधे तौर पर ईरानी सरकार की फंडिंग का जरिया बना हुआ है, जिसे अब पूरी तरह ठप करने की कोशिश की जा रही है। युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों के बीच ईरान की मुश्किलें अब चौतरफा बढ़ गई हैं।
🔴 Iran’s government said more than 30 individuals have been killed in recent US strikes targeting areas in the country’s south, according to government spokesperson Fatemeh Mohajerani.
— This Is Beirut (@ThisIsBeirut_) July 15, 2026
- The statement came as the Iranian army said seven military personnel were killed in US… pic.twitter.com/oLWEw4DtWU
PoK में खून-खराबा: पाकिस्तान के जुल्म के खिलाफ भड़का गुस्सा, भारत ने दुनिया से की ये बड़ी मांग
ब्रिटेन के बाजार में भारतीय उत्पादों की धूम: अब 99% सामान पर नहीं लगेगा कोई टैक्स
ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 500% टैरिफ, भारत पर मंडराया संकट
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग , तुलसी ने रची बड़ी साजिश
धोनी के कान में दिखा यह खास डिवाइस, क्या है इसकी सच्चाई?
मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की आहट: हार्दिक पांड्या के बाद अब इस दिग्गज की छुट्टी तय!
मैं उनको थैंक्यू कहना चाहूंगा... गुरनूर बराड़ ने खोला अपनी घातक गेंदबाजी का राज, बुमराह को दिया जीत का श्रेय
पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार: खतरनाक हथियार और ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार
चमत्कार: 5.5 मीटर की रेशमी साड़ी माचिस की डिब्बी में कैद, बुनकर के हुनर पर टिकी दुनिया की निगाहें
कैमरों के शोर के बीच शिकार की धुन में मशगूल प्यूमा , दिल थाम देने वाला वीडियो वायरल