नवी मुंबई: नवी मुंबई के ऐरोली इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को न केवल मौत के घाट उतारा, बल्कि सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश के तीन टुकड़े भी कर दिए। 11 महीने तक यह खौफनाक राज छिपा रहा, लेकिन एक छोटी सी गलती ने दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पति बना रोड़ा, रची खूनी साजिश मृतक बलिराम सूर्यनाथ कुशवाहा (50) अपनी पत्नी सुनीता (40) और दो बच्चों के साथ रहता था। सुनीता का एक ऑटो-रिक्शा चालक राहुल दशरथ प्रजापति (30) के साथ अवैध संबंध था। जब बलिराम को इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में आए दिन झगड़े होने लगे। बलिराम के विरोध ने सुनीता के लिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश बुनने पर मजबूर कर दिया।
सावधानी से अंजाम दी वारदात 9 अगस्त 2025 की रात, सुनीता ने अपने दोनों बच्चों को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। जब बलिराम घर में सो रहा था, तब सुनीता और उसके प्रेमी राहुल ने मिलकर पहले उसका गला घोंटा और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया। पहचान छिपाने के लिए लाश के तीन टुकड़े किए और उन्हें बोरियों में भरकर गवली देव पहाड़ी के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
फरारी के दौरान बदली पहचान गुनाह को अंजाम देने के बाद सुनीता और राहुल ने अपने फोन और सिम कार्ड बदल लिए। दोनों ने बच्चों को साथ लिया और घंसोली इलाके में नए सिरे से अपना जीवन शुरू कर दिया। करीब आठ महीने तक उन्हें लगा कि वे कानून की पकड़ से दूर हो चुके हैं और प्रेमी के साथ बेखौफ जिंदगी जी रहे थे।
भाई के शक ने खोल दी पोल हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब बलिराम के भाई ने सुनीता से उसके लापता पति के बारे में पूछताछ की। सुनीता के टालमटोल जवाबों से भाई को शक हुआ और उसने राबाले MIDC पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की और सुनीता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले, तो उसके और राहुल के बीच लगातार हो रही बातचीत का पता चला।
पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा कड़ी पूछताछ के बाद सुनीता और राहुल दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुनीता की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से बलिराम के कुछ अवशेष बरामद किए। फिलहाल पुलिस अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है।
कानूनी कार्रवाई पुलिस ने 12 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 238 (सबूत मिटाना) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Lni News🔷: 14-07-26,52
— LNI One (@lninewsagency) July 14, 2026
नवी मुंबई मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 11 महीने बाद पत्नी गिरफ्तार,
नवी मुंबई के ऐरोली यादव नगर में करीब 11 महीने पहले हुई सनसनीखेज हत्या का रबाले MIDC पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक बलिराम सूर्यनाथ कुशवाहा की पत्नी… pic.twitter.com/vd0NQwsNC5
होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरान को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध
शुभमन-श्रेयस की नींव और अक्षर-सुंदर का प्रहार: भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगाम: BMC का रेलगार्ड सुरक्षा कवच, जानें क्या है नई तकनीक
वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर दान विवाद छोटा लगेगा: मौलाना शहाबुद्दीन
ताहिर हुसैन दोषी करार: बीजेपी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- दंगों के दौरान हाथ में लिए थे मिट्टी का तेल
माचिस की डिब्बी में समा गई 5.5 मीटर की साड़ी! तेलंगाना के बुनकर का अद्भुत कारनामा
जब मोदी की सलाम से टला परमाणु प्रलय: पोलैंड के मंत्री का बड़ा खुलासा
अर्जेंटीना का माइंड गेम : इंग्लैंड के खिलाफ मेसी पहनेंगे 1986 की लकी नेवी ब्लू जर्सी
सोनम वांगचुक का अनशन: सियासी दिग्गजों और साइलेंसर ने की उपवास तोड़ने की अपील
घर बना मिशन इम्पॉसिबल का सेट: बच्चों का खतरनाक स्टंट देख फटी रह जाएंगी आंखें