अंबेडकरनगर में पति, पत्नी और वो का ड्रामा: कार में रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी जोड़े, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे
News Image

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अकबरपुर नगर क्षेत्र में बीच सड़क पर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे प्रेमी मामला तब खुला जब एक शख्स अपनी पत्नी से झूठ बोलकर घर से निकला। युवक ने पत्नी से कहा था कि वह जलालपुर में गाड़ी ठीक कराने जा रहा है। शक होने पर पत्नी और बेटी ने उसका पीछा किया। युवक दो बच्चों का पिता है और वह अपनी कथित प्रेमिका के साथ कार में बैठा था। हाइडिल के सामने पत्नी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

सड़क पर हुआ घमासान मौके पर पत्नी और बेटी ने आपा खो दिया और कार से बाहर निकालकर प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। महिला को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा गया। बचाव में उतरा युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ ही उलझ गया और उनके साथ भी मारपीट की। इस हंगामे के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।

दोनों ही हैं शादीशुदा हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका दोनों ही शादीशुदा हैं। युवक जलालपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुचर (चपरासी) के पद पर तैनात है। वहीं, प्रेमिका उसके पड़ोस की ही रहने वाली है, जो घर से दवा लेने का बहाना बनाकर निकली थी।

पुलिस की हिरासत में मामला सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाने में युवक अपनी पत्नी और बेटी के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नीट पेपर लीक: क्या राहुल गांधी और जेपी नड्डा एक मंच पर आएंगे? CJP ने सभी दलों को भेजा न्योता

Story 1

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास को किया तलब

Story 1

भगोड़ा नीरव मोदी कब आएगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी अपडेट

Story 1

एजबेस्टन में थाला का जादू: एमएस धोनी के किलर लुक और नन्हे फैन के साथ वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Story 1

968 दिन बाद वापसी, पहले ही ओवर में कहर: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

Story 1

दिल्ली दरबार में हलचल: राम मंदिर विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, क्या बड़े बदलाव की है तैयारी?

Story 1

राम मंदिर के CEO बनना चाहते हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, योगी-अखिलेश-मुलायम से रहा है 36 का आंकड़ा

Story 1

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम योगी: चंदा चोरी विवाद के बीच बंद कमरों में हुई अहम चर्चा

Story 1

दिल में बाबर, जुबान पर राम: अखिलेश-मुलायम के खिलाफ लगे पोस्टरों ने यूपी की सियासत में फूंकी आग

Story 1

3 इडियट्स के चतुर का छलका दर्द, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत देख बोले- ऐसे इंसान को मरते नहीं देख सकता