नई दिल्ली: ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज पर हुए घातक मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत-ईरान के बीच कूटनीतिक तनाव चरम पर है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी को तलब किया है।
साउथ ब्लॉक में हुई इस आपातकालीन बैठक में भारत ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक के बाद ईरानी राजनयिक बिना कोई टिप्पणी किए वहां से रवाना हो गए।
सोमवार को ओमान के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो कमर्शियल जहाजों—तेल टैंकर मोम्बासा और एलएनजी कैरियर अल बहियाह —को निशाना बनाया गया।
UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजर रहे इन जहाजों पर ईरानी क्रूज मिसाइलें दागी गईं। हमले के कारण दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।
इस हमले का सबसे बुरा असर भारतीय क्रू मेंबर्स पर पड़ा है। मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक भारतीय नाविक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना में कुल 8 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में से 4 की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। UAE ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि वह इस उकसावे का जवाब देने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की तेल लाइफलाइन है, जहाँ से दुनिया का 20% समुद्री तेल गुजरता है। इस हमले के बाद समुद्री जहाजों के इंश्योरेंस की लागत तेजी से बढ़ने की आशंका है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तनाव बढ़ा, तो लंबी और खर्चीली शिपिंग रूट अपनाने की मजबूरी वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकती है। लाल सागर के बाद इस नए विवाद से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
Iran Deputy Ambassador leaves the Indian foreign ministry Headquarters after the summoning.
— Sidhant Sibal (@sidhant) July 14, 2026
India had summoned the diplomat after one Indian seafarer died off Oman coast after Iran missile struck a vessel https://t.co/1iypA5vIAi pic.twitter.com/y4ZPrUEQiL
हार के भी विजेता बने नॉर्वे के शेर: वर्ल्ड कप से बाहर होने पर 1 लाख फैंस ने किया ऐतिहासिक स्वागत
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन: घट रहा वजन, महुआ मोइत्रा ने की अनशन तोड़ने की अपील
सांड को बनाया तकिया, सड़क को बनाया बिस्तर: शख्स का यह अनोखा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया!
मॉनसून का सेकंड राउंड : दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में फिर बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर मंत्री के साथ दिखा हिस्ट्रीशीटर, मची सियासी खलबली
WI vs NZ: घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को रौंदकर सीरीज की बराबरी की
मौत को दावत: बाइसन का खौफनाक हमला, शख्स को खिलौने की तरह 10 फीट हवा में उछाला
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
20 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी की भावुक अपील: मेरा सुहाग सुरक्षित रहे , पुलिस से लगाई गुहार
न्याय के मंदिर में तंत्र-मंत्र: जज की कुर्सी पर छिड़के सरसों के दाने, CCTV में कैद हुई खौफनाक हरकत