तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित गुम्मिडीपोंडी SIPCOT औद्योगिक परिसर में मंगलवार को एक निजी मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। फैक्ट्री का एक विशाल बॉयलर अचानक फट गया, जिससे हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया।
मौके पर ही मौत, बिखरे शरीर के अंग इस दर्दनाक हादसे में बिहार के रहने वाले 24 वर्षीय रवि रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि रवि रंजन के शरीर के अंग दूर-दूर तक जा गिरे। घटनास्थल से उनका एक हाथ करीब 500 मीटर दूर बरामद हुआ, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है।
अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जंग हादसे में कई अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बिहार के भूषण कुमार (25), ओम कुमार (22), रंजीत कुमार (35) और मध्य प्रदेश के सिम्बर सिंह (24) को गुम्मिडीपोंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, बिहार के ही राजा बाबू (26), रणवीर कुमार (26) और फ्रेंड्स कुमार (27) को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के निजी अस्पतालों में भेजा गया है। इनमें से प्रिंस कुमार की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन विस्फोट के बाद फैक्ट्री यूनिट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गुम्मिडीपोंडी और चिपकाट फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
अभी भी जारी है खोजबीन गुम्मिडीपोंडी के डीएसपी ससिथरन के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दल मलबे को हटाने और किसी अन्य के फंसे होने की संभावना की जांच कर रहे हैं। फिलहाल फैक्ट्री परिसर को खाली करा लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही नुकसान का सटीक आंकलन किया जा सकेगा।
#WATCH | Tiruvallur, Tamil Nadu | A huge fire broke out at a private metal smelting factory in the Gummidipoondi SIPCOT complex, near Partha Palayam village, after a giant boiler exploded.
— ANI (@ANI) July 14, 2026
In this horrific accident, Ravi Ranjan (24) from Bihar lost his body parts and died on the… pic.twitter.com/DXxmCl7yBf
कपड़े हमारे सामने पहनकर दिखाओ : जरीन खान से पैपराजी की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने भरी महफिल में लगाई क्लास
कच्छ एंब्रॉयडरी: 16 तरह की शैलियों और शीशों का वह जादू, जिसने दुनिया को अपना दीवाना बनाया
बाइसन का खौफनाक हमला: 10 फीट हवा में उछला शख्स, येलोस्टोन पार्क का वीडियो देख कांप उठेंगे आप
चलती ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, हनीमून कोच के बाद रेलवे का नया विवाद
जज की कुर्सी पर काला जादू , केस जीतने के लिए महिला ने पार की सारी हदें
वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर दान विवाद छोटा लगेगा: मौलाना शहाबुद्दीन
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन के दोषी करार होने पर अमानतुल्लाह खान को दुख, बोले- ऊपरी अदालत से मिलेगा इंसाफ
पिकनिक बनी खौफनाक सफर: छेड़छाड़ का विरोध किया तो 20 किमी तक पीछा कर कार पर बरसाए डंडे-सरिए
घर बना मिशन इम्पॉसिबल का सेट: बच्चों का खतरनाक स्टंट देख फटी रह जाएंगी आंखें
सऊदी के आभा एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का घातक हमला, मध्य-पूर्व में फिर भड़का तनाव