दतिया उपचुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच सोमवार का दिन बेहद भावुक रहा। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दर्द छलका और वे भरे मंच पर ही रो पड़े।
हर दरवाजे पर शीश नवाऊंगा जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कांग्रेस का प्रत्याशी राजा है, लेकिन हम बचपन से राष्ट्रसेवा के लिए घर छोड़कर निकले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भावुक होते हुए समर्थकों से वादा किया कि 16 तारीख से वे खुद दतिया की गलियों में डेरा डालेंगे और हर गांव, हर दरवाजे तक जाकर आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
सीएम ने दी सांत्वना मिश्रा के आंखों में आंसू देख वहां मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें तुरंत संभाला। सीएम ने मंच पर ही उन्हें ढांढस बंधाया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा। नरोत्तम मिश्रा का यह भावुक अंदाज दतिया की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आशुतोष तिवारी का दिग्विजय पर निशाना नामांकन भरने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि मध्य प्रदेश ने दिग्विजय सिंह के दौर को एक हार के रूप में झेला है, इसलिए कांग्रेस को स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता। तिवारी ने कहा कि वे नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे हैं और क्षेत्र में विकास ही मुख्य मुद्दा है।
कब होगी वोटिंग? दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह के बीच मुकाबला है। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 30 जुलाई को होगा और 3 अगस्त को जनादेश सामने आएगा।
टिकट कटने के बाद से सुर्खियों में मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा का इस बार टिकट कटना राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है। टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई थी, और अब इस उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करना नरोत्तम मिश्रा और भाजपा नेतृत्व के लिए साख का सवाल बन गया है।
*#WATCH | Madhya Pradesh: BJP leader Narottam Mishra gets emotional during the nomination rally of BJP candidate from Datia, Ashutosh Tiwari, ahead of the Datia by-elections. pic.twitter.com/TfkQ9TM7vO
— ANI (@ANI) July 13, 2026
विम्बलडन 2026 के बाद टेनिस में छिड़ी नए Big-3 की बहस! क्या फैंस को मिल गए हैं नए फेडरर, नडाल और जोकोविच?
महाबली शेरा का जलवा: WWE चैंपियन को एक थप्पड़ में किया चित, लास वेगास में गूंजा भारत का नाम
दतिया उपचुनाव: मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, इमरती देवी की मुस्कान ने खींचा ध्यान
आमिर खान की तीसरी शादी पर घमासान: नितेश राणे ने बताया लव जिहाद , वारिस पठान ने किया तीखा पलटवार
बिना किसी कट के यूके में धमाल मचाएगी थलापति विजय की जन नायकन , एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
मैनेजमेंट ने की हैं बचकाना गलतियां , टीम इंडिया की हार पर भड़के मोहम्मद कैफ
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा ड्रामा: नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार
Avengers: Doomsday - मार्वल का सबसे बड़ा दांव और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विलेन के रूप में वापसी
चलते-चलते दो टुकड़ों में बंटा OLA स्कूटर, सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
प्यास बुझाने के लिए खरीदी पानी की बोतल, घूंट भरते ही अंदर से जल गई युवती; हापुड़ में खौफनाक वारदात