15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आईपीएल 2026 में 776 रन और रिकॉर्ड 72 छक्के जड़कर रातों-रात स्टार बने वैभव का इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच से बाहर होना उनके प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वैभव काफी उदास और भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें बार-बार अपनी आंखों को साफ करते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर फैंस का दावा है कि टीम से बाहर किए जाने के दुख में वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में उनके साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे।
वैभव का चयन इंग्लैंड सीरीज के लिए उनके आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। उन्होंने सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करके इतिहास रचा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर का दबाव उन पर साफ दिखा। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें तीन मौके मिले, जिनमें वह क्रमश: 13, 14 और 15 रन ही बना सके। कुल 42 रनों के साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतिम टी20 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वैभव के बाहर होने के बाद प्रशंसकों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि वैभव को पर्याप्त मौके नहीं दिए गए। कुछ लोग इसे कोचिंग स्टाफ की पसंद-नापसंद का नतीजा बता रहे हैं। उनका तर्क है कि टीम में कुछ खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार बने हुए हैं, जबकि युवा प्रतिभा को एक-दो खराब मैचों के बाद ही बाहर कर दिया जाता है।
इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बरकरार रखा गया है। 23 जुलाई से हरारे में शुरू होने वाली इस सीरीज में वैभव के पास अपनी क्षमता साबित करने का एक और बड़ा मौका होगा। देखना होगा कि क्या वह इस बार अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब दे पाते हैं या नहीं।
Vaibhav Sooryavanshi is crying after being dropped 💔
— Harshit (@I_am_Harshit_17) July 11, 2026
Gautam Gambhir backing is only few player s. They remain in the playing XI regardless of their performances. Vaibhav Sooryavanshi isn’t his fav.. pic.twitter.com/33M4lZpjox
राम मंदिर दान चोरी पर RSS सख्त: यह आस्था से खिलवाड़, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बांकीपुर उपचुनाव 2026: तेजस्वी को पता है यहां कुछ नहीं होने वाला , उपेंद्र कुशवाहा का तीखा तंज
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना का विजय रथ जारी, स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरान में जश्न, टीवी एंकर ने कहा- यह खबर इतनी अच्छी है कि दो बार पढ़ूंगा
रथ यात्रा 2026: 15 या 16 जुलाई? जानिए सही तारीख और उत्सव का पूरा अपडेट
गगनयान मिशन: ISRO ने पार की बड़ी बाधा, अब अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी की राह हुई आसान
पुणे बिल्डिंग हादसा: 82 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन का समापन, मलबे से 9 शव बरामद
घर की दहलीज पर खतरा: डिलीवरी एजेंट बने दरिंदे, बेंगलुरु से पुणे तक महिलाएं डरीं
सबसे बड़ी जंग: 24 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-इंग्लैंड, हैंड ऑफ गॉड का हिसाब होगा बराबर?
दाढ़ी-टोपी से कोई फर्क नहीं : हिंदू राष्ट्र पर क्या बोले बाबा रामदेव?