जब मंत्री को ही कंडक्टर ने कहा- छुट्टे नहीं हैं तो बस से नीचे उतर जाओ
News Image

बेंगलुरु: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर राज्य का परिवहन मंत्री ही आम आदमी बनकर अपनी सरकारी बस में सफर करे, तो क्या होगा? बेंगलुरु में ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जहां कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश को एक कंडक्टर ने महज छुट्टे पैसे न होने पर बस से नीचे उतार दिया।

मास्क लगाकर निकले सीक्रेट मिशन पर परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश शनिवार रात को बेंगलुरु की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का रियलिटी चेक करने निकले थे। किसी को पहचान न हो, इसके लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया और एक आम यात्री के रूप में बीएमटीसी (BMTC) बस में सवार हो गए। शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच उन्होंने शहर के कई व्यस्त मार्गों की यात्रा की।

कंडक्टर के दो टूक बोल निरीक्षण के दौरान मंत्री हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बस में चढ़े। जब उन्होंने टिकट के लिए 100 रुपये का नोट कंडक्टर को दिया, तो कंडक्टर ने छुट्टे पैसे न होने का हवाला दिया। जब मंत्री ने अपनी असमर्थता जताई, तो कंडक्टर ने वीआईपी से अनजान होकर उन्हें बस से नीचे उतर जाने को कह दिया। मंत्री ने बिना पहचान जाहिर किए शांति से बस छोड़ दी।

ऑटो चालकों की भी मनमानी सामने आई बस से उतरने के बाद मंत्री ने सफर जारी रखने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। यहां भी उन्हें व्यवस्था की कड़वी हकीकत का सामना करना पड़ा। 30 रुपये के मीटर किराये के बदले ऑटो चालक ने 40 रुपये की मांग की। बहाना यह दिया गया कि मीटर में खराबी है।

विभाग ने लिया सख्त एक्शन मंत्री के इस सीक्रेट मिशन ने बेंगलुरु की परिवहन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना के बाद परिवहन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित बस के चालक और कंडक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के साथ हो रही इस तरह की बदसलूकी और मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लॉर्ड्स में यास्तिका का विराट धमाका: 41 साल पुराना महा-रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा इतिहास

Story 1

क्रिकेट इतना सरल है... : भारत को रौंदने के बाद हैरी ब्रूक का बड़ा बयान, सीरीज जीत के बाद कही ये बात

Story 1

इंग्लैंड में भारत का व्हाइटवॉश : गंभीर-अय्यर की रणनीति पर उठे सवाल, क्या अब होगा बड़ा बदलाव?

Story 1

डिलीवरी एजेंट का खौफनाक चेहरा: टॉयलेट के बहाने घर में घुसा और की अश्लील हरकत

Story 1

वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना को पसीने छुड़ाने वाले कौन हैं डैन एनडोये? जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मचाई सनसनी

Story 1

E20 पेट्रोल पर आर-पार की जंग: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जनता पर फैसले थोपना बंद करें

Story 1

PAK क्रिकेट में भूचाल: अहम दौरों से ठीक पहले फील्डिंग कोच का इस्तीफा, बाबर की कप्तानी मिलते ही मची खलबली

Story 1

मुझसे ठीक से बात करो... - मेसी और रेफरी के बीच मैदान पर गर्मा-गरमी

Story 1

दाढ़ी रखो, मूछ कटाओ पर चिंता नहीं : हिंदू राष्ट्र के सवाल पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Story 1

नंदुरबार हॉस्टल फूड पॉइजनिंग: 40 छात्र बीमार, सवालों के घेरे में प्रशासन की लापरवाही