लंदन: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला टीम की 22 वर्षीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रांति ने अपनी घातक गेंदबाजी से न केवल इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी, बल्कि लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं।
क्रांति की घातक गेंदबाजी लॉर्ड्स की पिच पर क्रांति गौड़ का जादू सिर चढ़कर बोला। उन्होंने 17 ओवरों की सटीक गेंदबाजी की, जिसमें 7 ओवर मेडन रहे और मात्र 37 रन खर्च कर इंग्लैंड के 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी इसी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम इंग्लैंड की पहली पारी को महज 170 रनों पर समेटने में सफल रही।
झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड टूटा इस प्रदर्शन के साथ ही क्रांति ने भारतीय क्रिकेट की दिग्गज झूलन गोस्वामी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। 22 साल 225 दिन की उम्र में पांच विकेट हॉल लेने वाली क्रांति अब टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। झूलन ने जब 2005 में यह कारनामा किया था, तब उनकी उम्र क्रांति से 28 दिन अधिक थी।
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 115 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए थे।
जीत की ओर कदम फिलहाल स्मृति मंधाना (69*) और यास्तिका भाटिया (39*) क्रीज पर डटी हुई हैं। भारत की कुल बढ़त अब 269 रनों की हो गई है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की नजरें अपनी बढ़त को 300 के पार ले जाने पर होंगी, ताकि इंग्लैंड के लिए मैच में वापसी की सभी राहें बंद की जा सकें।
History at Lord’s 🙌
— Lord s Cricket Ground (@HomeOfCricket) July 11, 2026
The Honours Board awaits. pic.twitter.com/3UxA8oZJ6u
विंबलडन की नई रानी : 21 साल की लिंडा नोस्कोवा ने रचा इतिहास, पहली बार बनीं ग्रैंड स्लैम चैंपियन
वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना को पसीने छुड़ाने वाले कौन हैं डैन एनडोये? जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मचाई सनसनी
वियतनाम स्पीडबोट हादसा: 32 भारतीयों की सूची जारी, दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
E20 पेट्रोल पर आर-पार की जंग: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जनता पर फैसले थोपना बंद करें
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्रील एम्बोलो के लिए रेड कार्ड बना मुसीबत, स्विट्जरलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका
यूपी के हर जिले में लगेगा रोजगार का महामेला, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
मां को रास्ते से हटाने के लिए बेटे ने परोसा मौत का निवाला, साजिश में सास भी शामिल
मुंबई में हॉलीवुड का देसी तड़का : प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन और टॉम हॉलैंड ने ली चाय की चुस्की
क्रिकेट इतना सरल है... : भारत को रौंदने के बाद हैरी ब्रूक का बड़ा बयान, सीरीज जीत के बाद कही ये बात
मोनाको में भारतीय छात्रों का जलवा: सी शक्ति टीम ने जीता 25 लाख का प्रिंस अल्बर्ट अवॉर्ड