भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट की इंडिया ए टीम नेपाल का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी, जिसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने इस सीरीज की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सभी तीन टी20 मुकाबले कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। सीरीज का आगाज 9 दिसंबर को होगा। दूसरा मैच 11 दिसंबर और तीसरा व अंतिम मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।
यह दौरा भविष्य के सितारों के लिए बेहद अहम है। इंडिया ए टीम में मुख्य रूप से उन युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है, जिन्होंने हालिया आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चयनकर्ताओं की नजरें इन खिलाड़ियों पर होंगी ताकि वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए मुख्य दावेदार बन सकें।
यह सीरीज स्कॉटलैंड में हुई ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का नतीजा है। इससे पहले भी नेपाल की टीम भारत में बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अभ्यास कर चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान नेपाल ने भारत की घरेलू टीमों के साथ ट्राई सीरीज भी खेली थी।
नेपाल की टीम ने पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल को काफी बेहतर किया है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने स्कॉटलैंड को हराकर सबको हैरान कर दिया था। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी नेपाल जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन महज 4 रनों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
अनुभवी टीमों के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन यह साबित करता है कि नेपाल की टीम अब किसी भी बड़े उलटफेर को अंजाम देने में सक्षम है। ऐसे में इंडिया ए के खिलाफ यह सीरीज काफी प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है।
🇳🇵🤝🇮🇳 A blockbuster series awaits!
— CAN (@CricketNep) July 10, 2026
Nepal will host India A in a three-match T20 Series at the TU International Cricket Ground, Kirtipur
The series was confirmed following a meeting held during the ICC Conference in Scotland between CAN President Chatur Bahadur Chand, CAN… pic.twitter.com/ykYFW986et
BCCI का कड़ा रुख: गंभीर और अय्यर की बढ़ेगी मुश्किलें, टीम इंडिया का होगा एक्स-रे
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली गंदी चाल , भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
ट्रंप के दांव के बाद दहला रूस: तेल ठिकानों पर यूक्रेनी ड्रोनों का प्रहार, मास्को में ईंधन का भारी संकट
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल
मेरठ हत्याकांड पर मायावती का बड़ा हमला: मगरमच्छ के आंसू बहाने से न्याय नहीं मिलता
क्या शरद पवार थामेंगे NDA का हाथ? एकनाथ शिंदे संग मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
रन उनकी उम्र से भी कम हैं... वैभव सूर्यवंशी के फ्लॉप शो पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
लॉर्ड्स में गर्जीं भारतीय शेरनियां: पहली पारी में 285 पर सिमटी टीम इंडिया, मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति का जलवा
IND vs ENG: सम्मान की लड़ाई के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट: 12 और 13 जुलाई को 17 जिलों में बरसेंगे बादल