आसमान में उड़ान भरता एक विमान अचानक मौत के मुंह में जा पहुंचा। ग्रीस से जर्मनी जा रही रायनएयर (Ryanair) की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की अचानक टूट गई।
केबिन का दबाव अचानक कम होने से खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर और कंधे खिड़की से बाहर निकल गए। हालांकि, सीट बेल्ट बंधी होने के कारण वह पूरी तरह बाहर नहीं गिरा।
हादसे के समय बगल में बैठी यात्री की पत्नी ने फुर्ती दिखाई और तुरंत अपने पति के पैर मजबूती से पकड़ लिए। महिला की चीख सुनकर आसपास बैठे अन्य यात्री उसकी मदद के लिए दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को वापस केबिन के अंदर खींचा।
विमान के अंदर ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एयरलाइन के अनुसार, यात्री को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विमान में सवार एक महिला यात्री ने खौफनाक मंजर बयां करते हुए बताया कि अचानक टायर फटने जैसी तेज आवाज आई। इसके बाद केबिन में अजीब सी गंध फैल गई और यात्री चीखने लगे।
शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड में जब मास्क नीचे आए, तब लोगों ने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति खिड़की से लगभग बाहर निकल चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया गया है कि विमान के इंजन का कोई पुर्जा टूटकर खिड़की से टकरा गया, जिससे कांच चकनाचूर हो गया।
हालांकि, एयरलाइन और विमानन एजेंसियां अभी आधिकारिक जांच कर रही हैं। घटना के बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को वापस थेसालोनिकी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दूसरी फ्लाइट से जर्मनी भेजने का प्रबंध किया गया।
🇬🇷#Greece #Ryanairplane: Passenger nearly sucked out of plane through broken window in Greece: Horror flight from Thessaloniki to Germany: Window broken Passenger injured on Ryanair flight
— worldnews24u (@worldnews24u) July 10, 2026
According to local media, part of a damaged Ryanair engine broke off and smashed a window… pic.twitter.com/MmErWJ6MzF
142 साल का सूखा खत्म: लॉर्ड्स में पहली बार गूंजी महिला क्रिकेट की धमक, रचा गया नया इतिहास
ट्रंप के दांव के बाद दहला रूस: तेल ठिकानों पर यूक्रेनी ड्रोनों का प्रहार, मास्को में ईंधन का भारी संकट
क्या शरद पवार NDA में होंगे शामिल? रामदास अठावले के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल
रसोइया बने तेलंगाना के सीएम: जब पोते रियांश की जिद के आगे झुक गए रेवंत रेड्डी
ममता बनर्जी जैसी कमजोर मुख्यमंत्री नहीं हूं , बहरामपुर में दहाड़े शुभेंदु अधिकारी
राष्ट्रपति बन सकते थे शरद पवार... रामदास आठवले के इस दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचाई हलचल
क्या बिहार में फिर पलटी मारेगी राजनीति? तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी से गरमाया पारा
राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार बनेंगे अनुपम खेर: श्री राम भूमि में अशोक सिंघल के किरदार में आएंगे नजर
OpenAI का बड़ा धमाका: अब ChatGPT खुद करेगा आपके ऑफिस का सारा काम
स्पेन में कुदरत का कहर: जंगलों में लगी भीषण आग से 12 की मौत, मची तबाही