न्यू जर्सी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मशहूर सुपरमार्केट की छत पलक झपकते ही भरभराकर नीचे आ गिरी। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
क्या है मामला? घटना न्यू जर्सी के मनमथ काउंटी स्थित बीजे होलसेल क्लब की है। सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे जब ग्राहक स्टोर के अंदर अपनी खरीदारी में मशगूल थे, अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छत गिरते ही स्टोर के अंदर पानी का सैलाब सा उमड़ पड़ा और अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में फंसे थे लोग हादसे के वक्त स्टोर में कुल 27 लोग मौजूद थे। छत गिरने से पूरी दुकान में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों के अनुसार, दो लोग मलबे के नीचे आंशिक रूप से दब गए थे, लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को निकालने में सफल रहे। राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी को गंभीर चोट आई।
हाईटेक ड्रोन और डॉग स्क्वायड से तलाशी घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और शेरिफ ऑफिस की टीमों ने मलबे में किसी और के फंसे होने की आशंका के चलते दो बार गहन तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान इनडोर ड्रोन का इस्तेमाल करके खतरनाक बनी बिल्डिंग का जायजा लिया गया। इसके साथ ही के-9 (डॉग स्क्वायड) टीम ने भी मलबे की बारीकी से जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए।
प्रशासन की अपील मनमथ काउंटी के शेरिफ शॉन गोल्डेन ने बचाव दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने इसे खराब मौसम के खतरनाक असर का एक बड़ा उदाहरण बताया। वहीं, ओशन टाउनशिप के पुलिस चीफ माइकल सोरेंटिनो ने जनता से अपील की है कि वे अभी भी इस इलाके से दूरी बनाए रखें, क्योंकि बिल्डिंग की स्थिति काफी असुरक्षित हो चुकी है।
Security camera footage shows the moment the roof collapsed at a BJ s store in Oakhurst, New Jersey.
— Shlomo Schorr (@OneJerseySchorr) July 6, 2026
No injuries were reported. pic.twitter.com/1Bqk26n8vi
बंगाल रेप केस पर कीर्ति आजाद का तीखा प्रहार, बोले- इंसाफ को धर्म के चश्मे से न देखें
रामायणम पार्ट-1 का ट्रेलर मचाएगा धूम, दीवाली पर रणबीर कपूर और रजनीकांत के बीच हो सकती है महा-टक्कर
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ आज होगी अहम रणनीतिक बैठक
अंटार्कटिका का खूनी झरना: बिना खून के ही क्यों लाल दिखता है इसका पानी?
वर्दी का ‘अनैतिक’ खेल: पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा महिला कांस्टेबल के साथ रंगरलियां मनाते सिपाही
इंडोनेशिया का प्रम्बानन मंदिर: जहाँ पत्थरों पर जीवंत हो उठती है रामायण
जकार्ता में PM मोदी का वैश्विक दबदबा: इंडोनेशिया ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक मिल चुके हैं 35 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
ये अनफेयर है... संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर उठाए सवाल
10 अफेयर भी करे, फिर भी नहीं छोड़ूंगी पति को : गोविंदा के लिए शिल्पा शिंदे से भिड़ीं सुनीता आहूजा
वर्ल्ड कप से रोनाल्डो का भावुक विदाई: एक युग का हुआ अंत