हरारे में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 141 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 25 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बांग्लादेशी फैसला सही साबित होता दिखा। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 36.4 ओवरों में मात्र 141 रनों पर ढेर हो गई। नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए न्यूमैन न्यामहूरी ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।
142 रनों के सामान्य लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 17 रन पर ही उनके 3 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। तौहीद हृदय (28) और नूरुल हसन (31) के अलावा कोई भी बल्लेबाज जिम्बाब्वे की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका। देखते ही देखते पूरी टीम 33.1 ओवरों में 116 रन बनाकर सिमट गई।
जिम्बाब्वे की इस जीत के असली हीरो उनके गेंदबाज रहे। कप्तान रिचर्ड न्गारावा और ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी और न्यूमैन न्यामहूरी ने भी 2-2 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी।
यह मुकाबला जिम्बाब्वे के लिए इसलिए खास है क्योंकि यह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इतिहास में उनके द्वारा डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर है। इसके अलावा, वनडे क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे का यह चौथा सबसे छोटा टोटल है जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
*Heart. Belief. Discipline. We defend 141 to take a 1-0 lead in the ODI series!
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 6, 2026
Match Summary 👉 https://t.co/ewxpCWzdau#ZIMvBAN #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/xUwGkzztDY
जकार्ता में गूंजा भारत का जयकारा: पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर महामंथन शुरू
बर्थडे स्पेशल: जब कैप्टन कूल का टूटा सब्र, मैदान पर दिखा धोनी का रौद्र रूप
वर्दी का ‘अनैतिक’ खेल: पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा महिला कांस्टेबल के साथ रंगरलियां मनाते सिपाही
इसने तो ईगो पर ले लिया : पटरियों पर वंदे भारत और राजधानी की रेस का वीडियो वायरल
लॉकअप 2: शिवांगी जोशी के आंसुओं पर भड़के हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने के लिए हुए बेकाबू
जकार्ता में PM मोदी का वैश्विक दबदबा: इंडोनेशिया ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक मिल चुके हैं 35 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो के लिए स्टैंड्स में एकजुट हुए धोनी और कोहली, भावुक विदाई ने नम की दुनिया की आंखें
E20 फ्यूल विवाद: भारत का खंडन और भूटान के दावे से उलझा मामला
शेरनी के पंजों में मौत का खेल: 30 मिनट तक दबोचे रखा, जान बचाने के लिए पशुपालक सहलाता रहा
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: भूस्खलन और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, जनजीवन पूरी तरह ठप