रामगढ़: जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। रिवर साइड स्थित बंद केंद्रीय विद्यालय के पास हुई इस झड़प में एक कुख्यात अपराधी को पैर में गोली लगी है।
ज्वैलरी शॉप को लूटने की रची थी साजिश पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शिवराज राम उर्फ शिवा किसी बड़ी आपराधिक वारदात की फिराक में है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह रांची की एक नामी ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने सयाल शिवाजी रोड से घेराबंदी कर शिवा को धर दबोचा।
पुलिस पर किया जानलेवा हमला पूछताछ के दौरान शिवा ने पुलिस को भुरकुंडा के बंद केंद्रीय विद्यालय में छिपाकर रखे गए हथियारों के बारे में बताया। पुलिस उसे जैसे ही रिकवरी के लिए मौके पर ले गई, शिवा ने वहां छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
बड़ा जखीरा बरामद, दूसरा साथी भी गिरफ्तार मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शिवा की निशानदेही पर पुलिस ने कुजू क्षेत्र से एक और अपराधी अनीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है। अनीज के पास से एक और पिस्टल और 21 गोलियां बरामद हुई हैं।
कई गैंग्स से रहा है पुराना नाता घायल अपराधी शिवा 14 मई को ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। वह पहले श्रीवास्तव और दुबे गैंग के लिए काम करता था, जिसके बाद वह सुजीत सिन्हा और अंत में प्रिंस खान गिरोह में शामिल हो गया।
उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत और एसडीपीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस सफल ऑपरेशन में धनबाद के मैथन थाना प्रभारी, रांची के लोअर बाजार थाना प्रभारी और पतरातू अंचल की पुलिस टीम शामिल थी। फिलहाल, घायल शिवा का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है।
*रामगढ़: भरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी आरिज गिरफ्तार हुआ. मौके से 4 हथियार और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.#BreakingNews #Ramgarh #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/NrC3HOl1K2
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 6, 2026
रामायण: राम-सीता की पहली मुलाकात का खुलासा, शिव मंदिर के दृश्यों से गूंजेगा ऑस्कर विजेता संगीत
अमेरिका से अनबन पर नेतन्याहू का सीधा जवाब: भारत हमारा खास दोस्त, हमें वहां से मिलता है जबरदस्त समर्थन
पेंटागन की बादशाहत खत्म: मिस्र ने खड़ा किया दुनिया का सबसे विशाल ऑक्टागन
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: ‘मिसिंग लिंक’ पर लैंडस्लाइड से थमा ट्रैफिक, 10 से ज्यादा लोगों की मौत
2027 से पहले पंजाब में झाड़ू का जोरदार प्रहार: होशियारपुर और जलालाबाद में आप की बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया की अजेय हुकूमत: 7वीं बार बना महिला T20 वर्ल्ड चैंपियन
बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में 6 घायल
मिल गई गायब सोने की रामचरित मानस! 5 करोड़ की लागत से तैयार ग्रंथ का सच आया सामने
दिल्ली में पानी का संकट: आज और कल इन इलाकों में नल रहेंगे सूखे, देखें पूरी लिस्ट
6695 करोड़ का प्रोजेक्ट, महज 2 महीने में ढेर; मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड से मचा हड़कंप