नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत जरूर दर्ज की, लेकिन चर्चा के केंद्र में युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना डेब्यू करने वाले इस वंडर किड ने न केवल भारतीय प्रशंसकों बल्कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है।
बेथल के लिए अजीब था अनुभव मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथल से वैभव के बारे में सवाल पूछा गया। बेथल ने स्वीकार किया कि उनके लिए यह अनुभव थोड़ा अजीब था। उन्होंने कहा, अपने से 7 साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ खेलना मेरे लिए थोड़ा अजीब सा था।
स्विंग है लाजवाब उम्र के अंतर को लेकर असहज होने के बावजूद, बेथल ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, वैभव के बल्ले का स्विंग बेहद शुद्ध (pure) है। वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलते हुए देखना रोमांचक है और वे भविष्य के जबरदस्त प्लेयर हैं। बता दें कि अपने पहले टी20 मैच में वैभव ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए।
बेथल की शानदार पारी से इंग्लैंड की जीत मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन जैकब बेथल ने जिम्मेदारी संभाली।
बेथल ने नाबाद 76 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी 46 गेंदों की पारी में 5 छक्के और 5 चौके जड़े। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
🔴 IT FEELS WEIRD – BETHELL SHOCKING STATEMENT ON VAIBHAV 🤯
— Sam (@cricsam02) July 5, 2026
Jacob Bethell said🎙️: It felt weird playing against someone seven years younger. He praised Vaibhav Sooryavanshi s batting, saying his swing is pure and called the teenage sensation an unbelievable talent. pic.twitter.com/ybX8AWuxoe
सड़क बनने से पहले ही मची लूट: बाल्टियाँ लेकर सीमेंट ले भागे लोग, वीडियो देख हैरान है इंटरनेट
खामेनेई के अंतिम संस्कार में खुला ऐलान: दुनिया के सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप को अब मार डालो
कंगना रनौत का सीधा वार: लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट के 27 मिलियन फॉलोअर्स को बताया बॉट्स
ENG vs IND: एक ओवर ने पलटी बाजी! रवि बिश्नोई की गलतियों से हाथ से निकला जीता हुआ मैच
जैकब बेथेल की आतिशी पारी के आगे पस्त हुआ भारत, इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में दर्ज की शानदार जीत
ENG vs IND: तीसरे टी20 का समय बदला, अब रात 10 बजे से शुरू होगा रोमांच
बाघ चबा रहा प्लास्टिक की बोतल: कान्हा टाइगर रिज़र्व से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, क्या जंगल अब सुरक्षित नहीं?
मैं बायसेक्शुअल थी, लड़कियों से रहे रिश्ते... : लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया का डंका: देश के 112 जिलों को पछाड़ बना नंबर 1
चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: क्या घर सुरक्षित है? एक्टर का विनम्र अंदाज वायरल