पुणे का हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस लगातार चौंकाने वाले मोड़ ले रहा है। मंगेतर की हत्या की आरोपी सिया गोयल का पुलिस कस्टडी के दौरान सामने आया एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तारी के बाद भी सिया के चेहर पर न कोई पछतावा है और न ही कानून का डर।
कैमरे के सामने सिया का गंदा इशारा हाल ही में जब पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को उसके मार्केट यार्ड स्थित घर से सबूत (कपड़े) बरामद करने के बाद बाहर लाई, तो वहां मौजूद मीडिया कैमरों को देखकर सिया अपना आपा खो बैठी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिया ने मीडिया की ओर देखकर अश्लील इशारा (मिडल फिंगर) किया। यह घटना उसके बेखौफ रवैये को दर्शाती है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
तीसरे किरदार की एंट्री, खुला बड़ा राज इस मामले में पुलिस को एक नया सुराग मिला है। जांच में चेतन चौधरी (सिया का प्रेमी) के एक क्लासमेट का नाम सामने आया है। पूछताछ में पता चला है कि इस युवक को सिया और चेतन की खूनी साजिश की पहले से जानकारी थी। आरोपी उसे भी 18 जून को वारदात वाली जगह लोहागढ़ ले जाना चाहते थे, लेकिन वह नहीं गया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, जिससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह साजिश केवल दो लोगों तक सीमित नहीं थी।
क्राइम पेट्रोल से ली थी कत्ल की ट्रेनिंग जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन ने मर्डर की प्लानिंग के लिए टीवी शो क्राइम पेट्रोल के एपिसोड्स का सहारा लिया था। उनका मकसद यह सीखना था कि पुलिस और फोरेंसिक की नजरों से कैसे बचा जाए। पकड़े गए क्लासमेट ने बताया कि उसने दोनों को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।
मर्डर की रिहर्सल भी कर चुके थे आरोपी पुलिस की छानबीन में पता चला है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई थी। मई के महीने में दोनों ने पुणे के लुल्लानगर इलाके में एक पहाड़ी पर इंसान को धक्का देने की बाकायदा रिहर्सल की थी। सिया ने केतन को ठिकाने लगाने के लिए ट्रैकिंग और प्री-वेडिंग शूट का बहाना बनाया था। 14 जून को पहली कोशिश नाकाम होने के बाद, 18 जून को उन्होंने केतन को गहरी खाई में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया।
सत्य उगलवाने के लिए होगा पॉलीग्राफ टेस्ट पुलिस अब इस केस के हर अंधेरे पहलू को सामने लाने के लिए वडगांव मावल कोर्ट से सिया और चेतन के पॉलीग्राफ टेस्ट (लाइ डिटेक्टर टेस्ट) की मंजूरी मांग चुकी है। पुलिस के पास चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल सबूतों का अंबार है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिए पुलिस इस खौफनाक हत्याकांड की अंतिम कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
*Pune, Maharashtra: Siya Goyal, accused in the Ketan Agarwal murder case, was taken by Pune Rural Police to her Market Yard residence for investigation. After the investigation was completed, while leaving the house, Siya Goyal allegedly made obscene gestures and showed the middle… pic.twitter.com/mHnQKlfRrq
— IANS (@ians_india) July 2, 2026
IND A vs SL A: श्रीलंका को दहलाकर इंडिया ए की धमाकेदार वापसी, साई सुदर्शन का शतकीय प्रहार
WI vs SL 2nd Test: सीरीज बचाने की जंग, जानें कब और कैसे देखें लाइव एक्शन
अयातुल्ला खामनेई को अंतिम विदाई: तेहरान में भारतीय धर्मगुरूओं ने पढ़ी प्रार्थना, सुरक्षा के कड़े घेरे में हुआ अंतिम संस्कार
भ्रष्टाचार के खिलाफ खगड़िया तैयार: 8 जुलाई तक चलेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
अलविदा जादूगर : रियाद महरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
सहरसा: पतरघट प्रखंड कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अकाल, प्यास बुझाने को मोहताज कर्मचारी और आम लोग
हॉलीवुड की सस्ती नकल निकली अल्फा , जीरो लॉजिक और कमजोर कहानी पर भड़के दर्शक
पहली ही बारिश में खुली सिस्टम की पोल! जूनागढ़ में मौत के कुएं बने खुले गड्डे, CCTV में कैद हुआ हादसा
व्यूज के चक्कर में बंद हो रहे ई-रिक्शा , सरकार ने चाइनीज ऐप पर लगाया बैन
अमरनाथ यात्रा शुरू: पीएम मोदी ने शिवभक्तों को दी शुभकामनाएं, 5 संकल्प लेने की खास अपील