अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने इस मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पुलिस थाने में दी गई शिकायत गुरुवार को बार एसोसिएशन ने राम जन्मभूमि पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कृष्ण देव के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करने की मांग की है। वकीलों का साफ कहना है कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाएंगे।
अब तक 8 लोग गिरफ्तार मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव और अनिल मिश्रा के दो करीबी रिश्तेदार भी शामिल हैं।
मुख्य आरोपियों में अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, करुणेश पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव (टिन्नू) और मनीष यादव का नाम शामिल है।
हमें रसीद मिली, कार्रवाई का इंतजार बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत तो स्वीकार कर ली है, लेकिन उन्हें रसीद के तौर पर केवल एक छोटा पीला टिकट (पावती) दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
आरोपियों का केस न लड़ने पर विवाद इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और विवाद छिड़ा हुआ है। बार एसोसिएशन ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वे इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने वकीलों के इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। उनका तर्क है कि हर आरोपी को कानून के तहत अपना पक्ष रखने के लिए वकील मिलना चाहिए।
फिलहाल, पूरा अयोध्या प्रशासन इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। सभी की नजरें अब राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पर टिकी हैं कि क्या ट्रस्ट के बड़े अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं।
*#WATCH | Ayodhya, UP | Kalika Prasad Mishra, President of Faizabad Bar Association, says, We have given a complaint to the police, which was received by them. In our complaint, we have named Champat Rai ji, Anil Mishra ji and Gopal Rao ji. The application is under the legal… pic.twitter.com/bFRDj1eXBZ
— ANI (@ANI) July 2, 2026
दिल्ली का ग्रीन मिशन : अब एक क्लिक में लगाएं पेड़, सरकार घर तक पहुंचाएगी पौधे
इश्क की ऊंची उड़ान पड़ी भारी: 1454 फीट ऊपर प्रपोज करने वाले कपल को पुलिस ने दबोचा
पूर्णिया में खौफ: चलते बाइक से आंगनबाड़ी सेविका को गिराकर छीना पर्स, अस्पताल में भर्ती
बिहार में मौसम का कहर: 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट जारी
# मुंबई की पहली बारिश में ही अशनूर कौर का आलीशान घर बना तालाब, वायरल हुआ स्टाफ का संघर्ष
असली या नकली? AI से बनी फोटो की पहचान करने के 5 अचूक तरीके
गुंडों को मुक्कों से सबक सिखाने वाली एक्ट्रेस के घर में घुसा पानी, वाइपर लेकर खुद मोर्चा संभालती दिखीं अशनूर कौर
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश का दावा, डीएमके पर हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
लॉक अप 2 में हंगामा: राम कपूर द्वारा लैला को जबरन किस करने पर मचा बवाल, कौन हैं ये इंटरनेट स्टार?
रील का जुनून या मौत को दावत? बारिश में डांस कर रही युवती के पीछे से गुजरी तेज रफ्तार बस, वीडियो देख खौफ खा जाएंगे आप