रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हुए एक 11 सेकंड के वीडियो ने माहौल पूरी तरह बदल दिया है।
वीडियो में क्या दिखा? एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहे इस क्लिप में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में धनुष है और वे एक विशालकाय राक्षस पर हमला कर रहे हैं। रणबीर का लुक जहां फैंस को पसंद आ रहा है, वहीं उस राक्षस के विजुअल्स ने विवाद खड़ा कर दिया है।
फैंस की नाराजगी: आदिपुरुष 2 जैसा हाल? वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के VFX पर सवाल उठा दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 4000 करोड़ पानी में जा रहे हैं, इससे बेहतर तो राजामौली बनाते। लोगों का मानना है कि फिल्म में भारतीयता की जगह हॉलीवुड का ओवरडोज है। कुछ यूजर्स ने इसे आदिपुरुष पार्ट 2 करार देते हुए नाराजगी जताई है।
कहीं यह AI का खेल तो नहीं? जहां एक तरफ लोग फिल्म के विजुअल्स की आलोचना कर रहे हैं, वहीं एक वर्ग इसे फेक बता रहा है। कई प्रशंसकों का दावा है कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म की गुणवत्ता इतनी खराब नहीं हो सकती।
लॉस एंजिल्स में ट्रेलर लॉन्च की चर्चा फिल्म से जुड़ी खबरों के मुताबिक, इसका ट्रेलर भारत में नहीं, बल्कि लॉस एंजिल्स के एक बड़े इवेंट में लॉन्च किए जाने की योजना है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के भूमिका में यश नजर आएंगे। फिल्म के पहले पार्ट की एडिटिंग चल रही है और दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है।
उम्मीदों का भारी दबाव रणबीर कपूर इस प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का बजट और स्टार कास्ट को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। ऐसे में लीक हुए इस वीडियो के बाद फिल्म मेकर्स के लिए अपनी साख बचाना और आधिकारिक टीजर के जरिए दर्शकों का भरोसा जीतना अब बड़ी चुनौती होगी।
Shocking 🚨🚨🚨#RanbirKapoor s Scene From #Ramayana gets Leaked. ⚠️⚠️⚠️
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) July 1, 2026
The scene which was shown at the CinemaCon event is circulating on Reddit 🔴#Ramayana | #Ranbirkapoor | #Imaxpic.twitter.com/H0MiSLSUQ0
ईशान और अभिषेक के बीच मैदान पर तीखी बहस, रनआउट पर गरमाया माहौल
भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज में वापसी के लिए तैयार ब्लू ब्रिगेड , दूसरे टी20 के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित
दिल्ली का ट्रैफिक होगा स्मूद , यूपी को मिलेगी नई लाइफलाइन: कैबिनेट ने 14,115 करोड़ की परियोजनाओं को दी हरी झंडी
संजू सैमसन का फ्लॉप शो : खराब फॉर्म और बढ़ते दबाव के बीच क्या खत्म हो रहा है करियर?
दिल्ली में दिन में रात : झमाझम बारिश से गर्मी और उमस का टूटा दम
पहले खुद चीट करता है, फिर मुझे... : केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल का बियर पीते वीडियो वायरल
महाराष्ट्र में कुदरत का कहर: पालघर-पुणे में रेड अलर्ट , कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
24 साल का सूखा खत्म: USA ने रचा इतिहास, बोस्निया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री
वायरल वीडियो: सस्ती लोकप्रियता के लिए दांव पर लगाई जान, पीठ के ऊपर से चढ़ाई बाइक
तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश और हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों से गरमाई राजनीति