इस्लामाबाद: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी वायुसेना के हालिया हवाई हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। भारत द्वारा इन हमलों की कड़ी आलोचना किए जाने के बाद पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के बयान को बेतुका करार दिया है।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि अफगानिस्तान में की गई कार्रवाई वैध, लक्षित और उचित थी। उन्होंने भारत पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन कर रही है। प्रवक्ता ने भारत पर आतंकवादियों को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर के मामले में संप्रभुता का सम्मान न करने का बेबुनियाद आरोप भी मढ़ दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हमलों को खुली आक्रामकता बताया है। भारत का मानना है कि यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है। भारत ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए सीमाओं पर हिंसा का सहारा ले रहा है।
यह तनातनी केवल हवाई हमलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे डूरंड लाइन का दशकों पुराना विवाद है।
भारत एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जिसने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की खुलकर निंदा की है। तालिबान और पाक सेना के बीच डूरंड लाइन पर कंटीली बाड़ लगाने को लेकर पहले भी हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। अब भारत के इस रुख ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस करने पर मजबूर कर दिया है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा और बढ़ गया है।
*PR No. 158/2026
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) July 1, 2026
Statement by the Spokesperson
🔗⬇️ pic.twitter.com/rg73rPGrWd
भागलपुर सदर अस्पताल: बुधवार के लिए ओपीडी ड्यूटी शेड्यूल और डॉक्टरों की सूची जारी
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको का प्रचंड प्रहार , 40 साल का सूखा खत्म कर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री
मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: शहर बना तालाब , मच्छरों का आतंक
एंटवर्प अग्निकांड: जान बचाने के लिए 10वीं मंजिल से लटके लोग, मची चीख-पुकार
हमने जाल बिछा लिया है : वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
सावधान: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टीम इंडिया का क्लीन स्वीप तय? ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ेंगे खेल
वैभव सूर्यवंशी के लिए खौफ में इंग्लैंड: कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हमने बनाया है खास जाल
जमकर चला 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी का जादू, कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हुए AI+ के ये दमदार फोन्स
EPFO पोर्टल पर ब्रेक: पीएफ क्लेम और पासबुक से जुड़ी सेवाएं ठप, जानें कब तक होगा सुधार
क्या पहले T20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी