अयोध्या में राम मंदिर को मिले चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले ने संतों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। संतों का एक बड़ा वर्ग इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
कोई नहीं बचेगा, चाहे वो चंपत राय ही क्यों न हों करपात्री महाराज ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है और इसमें कोई भी बच नहीं पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में अगर चंपत राय, गोविंद गिरी या अनिल मिश्रा दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने कहा कि जिस दिन सबूत सामने आएंगे, उस दिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
माला के साथ भाला भी उठाएं करपात्री महाराज ने संतों का आह्वान करते हुए कहा कि अब केवल पूजा-पाठ का समय नहीं है। उन्होंने कहा, एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला लेकर चलिए। यदि रास्ते में कोई चंदा चोर मिल जाए, तो ओम शांति नहीं, बल्कि ओम क्रांति का नारा बुलंद करें और उन्हें सजा दें।
गोपाल जी पर साधा निशाना महाराज ने गोपाल जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निर्लज्ज करार दिया। उन्होंने याद दिलाया कि यही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने रामलला के दरबार में चरणामृत का वितरण बंद करवा दिया था। उन्होंने संतों के त्याग और तपस्या का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर की पवित्रता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अटूट भरोसा वहीं, अन्य संतों ने इस घटना को करोड़ों सनातनियों के लिए एक बड़ा दुख बताया। संतों का मानना है कि यह मामला भक्तों की आस्था से जुड़ा है। सभी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि वही इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे और दूध का दूध, पानी का पानी करेंगे।
*#NDTVExclusive | राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: ये अभी जांच का विषय है, जिस दिन साबित हो जाएगा, इन्हें कोई नहीं बचा पाएगा
— NDTV India (@ndtvindia) July 1, 2026
अयोध्या के साधु-संतों से NDTV की EXCLUSIVE बातचीत@ranjanasingh95 | @AjayDindian | #RamMandirDonationCase pic.twitter.com/PedofQsLF2
मौसम का ऑरेंज अलर्ट : 15 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मोरक्को की ऐतिहासिक जीत: नीदरलैंड्स में जश्न बना हिंसा का अखाड़ा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
चीटिंग करते पकड़ा गया छात्र, स्विच ऑफ की लाइट और पूरी क्लास का खेल कर दिया खत्म!
स्टेज पर नोट लूटने मचल पड़ा दूल्हा, दुल्हन रह गई सन्न; वायरल वीडियो देख लोग बोले- गरीबी का जलवा
पिता को सैल्यूट, भाई का सम्मान: आर्मी चीफ के शपथ ग्रहण में दिखा देशभक्ति का अनोखा संगम
वायरल रील पर बवाल: केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाने वाली डॉक्टर सस्पेंड
वियतनाम में भारतीय परिवार का असंवेदनशील ड्रामा: रेस्टोरेंट में बच्चों की बदतमीजी पर मचा बवाल, CCTV वीडियो वायरल
मानसून का धमाका : दिल्ली से केरल तक 15 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
क्या वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टलेगा? कप्तान श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला जवाब
सहरसा मंडी अपडेट: चावल की चमक बरकरार, मक्का-गेहूं की चाल सुस्त