पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर अब कब्जे की जंग शुरू हो चुकी है।
वीना मानवी के जरिए बिसात बिछाई तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने इस सीट पर अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए बड़ा दांव खेला है। सामाजिक कार्यकर्ता वीना मानवी ने औपचारिक रूप से JJD की सदस्यता ले ली है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बांकीपुर उपचुनाव का संभावित प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी का मानना है कि मानवी की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें भाजपा के गढ़ में मजबूती से खड़ा करेगी।
प्रशांत किशोर की कड़ी चुनौती बांकीपुर की चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय होने के आसार हैं। एक ओर जहां तेज प्रताप की JJD ने उम्मीदवार उतार दिया है, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
प्रशांत किशोर की टीम ने क्षेत्र में अपना संपर्क अभियान तेज कर दिया है। जानकारों का कहना है कि किशोर खुद इस सीट से चुनाव लड़ने की रणनीति बना सकते हैं। उन्होंने पिछले 40-45 सालों से बांकीपुर में जमे भाजपा के किले को ध्वस्त करने का खुला ऐलान किया है।
बदलेगी बांकीपुर की तस्वीर? जुलाई या अगस्त में होने वाले इस उपचुनाव पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं। भाजपा के लिए यह चुनाव अपनी साख बचाने की चुनौती है, तो वहीं विपक्ष के नेताओं ने इसे अपनी बढ़ती धमक दिखाने का मौका बना लिया है।
वीना मानवी के आने से अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। देखना यह होगा कि बांकीपुर के मतदाता अपनी पुरानी पसंद को चुनते हैं या फिर इस बार सत्ता का नया विकल्प तलाशते हैं।
*🌿 जनशक्ति जनता दल परिवार में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ 🌿
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 30, 2026
आज व्यवस्था एवं समृद्ध महिला विकास मंच की कमेटी के तत्वावधान में आदरणीया श्रीमती वीना मानवी जी ने जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा… pic.twitter.com/971ev8VcJV
क्या पहले T20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
क्या सनी देओल लेने वाले हैं एक्टिंग से संन्यास? ‘गदर’ स्टार ने खुद खोल दिया राज
तमिलनाडु की सड़कों पर अब AC बसों का सफर: सीएम विजय का बड़ा फैसला
चलती ट्रेन में अश्लील हरकत: युवती ने कैमरे में कैद किया आरोपी का चेहरा, मचा बवाल
हमने जाल बिछा लिया है : वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
रामनवमी हिंसा केस: TMC की पूर्व सांसद के पति साकिर अली को NIA ने किया गिरफ्तार
क्या पहले हफ्ते में ही अंतर्ध्यान हो जाएंगे बाबा बर्फानी? वायरल तस्वीरों के सच का खुलासा
चीटिंग करते पकड़ा गया छात्र, स्विच ऑफ की लाइट और पूरी क्लास का खेल कर दिया खत्म!
अंबाला: 19 घंटे की जद्दोजहद के बाद भी नहीं बची निर्भय की जान, बोरवेल में गिरकर हुई मौत
बस आज की रात है जिंदगी: हत्या से एक महीने पहले का वीडियो वायरल, परिवार के साथ झूमते दिखे केतन