अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले की आंच अब मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच गई है। हाल ही में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से करीब 3 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनसे प्रशासनिक फैसलों, चढ़ावे के प्रबंधन और कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े तीखे सवाल किए गए।
कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए चंपत राय सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान चंपत राय कई महत्वपूर्ण सवालों पर निरुत्तर नजर आए। पुलिस अब उनके बयानों का मिलान मौके से जुटाए गए दस्तावेजों और अन्य गवाहों के बयानों से कर रही है। माना जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी, तो पुलिस उन्हें दोबारा तलब कर सकती है।
शिकायत में देरी की गलती मानी पूछताछ में चंपत राय ने चोरी में अपनी सीधी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि मामला सामने आते ही उन्होंने कार्रवाई की और FIR दर्ज करवाई। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्हें पुलिस के पास औपचारिक शिकायत भेजने में देरी हुई, क्योंकि वे पहले आंतरिक स्तर पर जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा, यह मेरी गलती थी।
नियुक्तियों पर सफाई और अपनों का जिक्र मंदिर में रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को नौकरी देने के आरोपों पर चंपत राय ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से नियुक्तियां की गई थीं। उन्होंने इस प्रक्रिया में ट्रस्ट के अन्य सदस्यों, विशेषकर अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भी भूमिका होने की बात कही। उन्होंने माना कि इन लोगों की सिफारिश पर भी कई लोगों को काम पर रखा गया था।
टिन्नू यादव और SBI का कनेक्शन जांच में यह भी सामने आया कि ट्रस्ट के कुछ लोगों ने उन आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने का विरोध किया था, जिन्हें SBI हटाना चाहता था। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि इन कर्मचारियों को बनाए रखने के पीछे ट्रस्ट का क्या विशेष हित था।
बढ़ सकती है ट्रस्ट की मुश्किलें पुलिस अब चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा समेत ट्रस्ट के कई सदस्यों की वित्तीय संपत्तियों और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है। SIT अपनी अंतिम रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक शासन को सौंप सकती है। वहीं, जेल में बंद 8 आरोपियों, जिनमें टिन्नू यादव और अविनाश शुक्ला शामिल हैं, से दोबारा पूछताछ के लिए पुलिस अदालत से अनुमति का इंतजार कर रही है।
जांचकर्ताओं का मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर भारी लापरवाही बरती गई है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि कैसे चढ़ावे की गिनती से लेकर बैंक तक के चक्र में सेंध लगाई गई।
*#Dumdaar10 | पहली बार बोले चंपत..किसने..कैसे लगाई चपत?#Ayodhya #RamMandir #ChadhavaChori #UttarPradesh #ChampatRai #AnilMishra @IMinakshiJoshi @dajeet @sajjanjnu @abhayparashar pic.twitter.com/BlU8G4kXuF
— India TV (@indiatvnews) June 30, 2026
13 हजार की सैलरी, खाते में सिर्फ 3800 रुपये: ऑफिस में HR से भिड़ा कर्मचारी, वीडियो वायरल
जूस के नाम से ही आने लगेगी घिन: आम का जूस बनाने का यह वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
ऑस्ट्रेलिया को अलविदा, अब इस देश की जर्सी में दिखेगा IPL का यह धाकड़ ऑलराउंडर!
37 लीटर की टंकी, 41 लीटर पेट्रोल: पेट्रोल पंप की जादुई चोरी का पर्दाफाश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: जर्मनी का अभेद्य किला ढहा, पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास
11 पारियों में 7 शतक: जिम्बाब्वे के इनोसेंट कइया की बल्लेबाजी से मचा हड़कंप, बांग्लादेश बैकफुट पर
आंधी का कहर: फिरोजाबाद में मौत का तांडव, ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़; 5 की दर्दनाक मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 19 घायल
झाड़ू-पोछा और बर्तन धोना था रोज का काम... 28 वर्षीय युवक की खुदकुशी से पहले का खौफनाक वीडियो
वो जाग रहे होंगे, उन्हें नींद नहीं आती : पीएम मोदी के लिए सुबह 6 बजे फोन उठाने को बेताब थे ट्रंप