तेलंगाना के निजामाबाद जिले में उर्दू भाषा को लेकर उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को आर्मूर स्थित भारथ चंद्र स्कूल में कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्कूल परिसर में घुसकर प्रिंसिपल आमेर खान के साथ कथित तौर पर मारपीट की। यह पूरी घटना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो में कथित तौर पर भाजपा से जुड़े लोग स्कूल में हंगामा करते और शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। डॉ. शमा ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और मूकदर्शक बनी पुलिस के खिलाफ निलंबन की मांग की है।
उर्दू शिक्षा पर भाजपा का ऐतराज आरोप है कि हमलावर भाजपा नेताओं ने स्कूल प्रबंधन पर जबरन उर्दू पढ़ाने का आरोप लगाया। उनका दावा था कि स्कूल में बच्चों को न केवल उर्दू सिखाई जा रही है, बल्कि धार्मिक सामग्री और गीत भी पढ़ाए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर स्कूल में गहमागहमी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
तेलंगाना बन रहा RSS की प्रयोगशाला मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के नेता अमजद उल्लाह खान ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में तेलंगाना आरएसएस की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार की सॉफ्ट हिंदुत्व नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
प्रिंसिपल का दर्द: पुलिस थाने में हुआ अपमान प्रिंसिपल आमेर खान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि स्कूल में उर्दू को दूसरी भाषा के रूप में अभिभावकों की मांग पर शुरू किया गया था। उनका आरोप है कि हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय, पुलिस ने उन्हें और एक अन्य शिक्षक को ही थाने ले जाकर फर्श पर बैठाए रखा। इस घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सोमवार को निजामाबाद बंद का आह्वान किया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
A group of BJP goons barged into the campus of a school in Hyderabad, Telangana and slapped a teacher who was teaching Urdu, right in front of the police.@revanth_anumula, these police officials must be suspended, and these goons must be punished strictly. They now have a… pic.twitter.com/XYON4VzRAp
— Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) June 28, 2026
20 लाख की स्कॉर्पियो, फिर भी 6 हजार का चूना: पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए फरार हुआ ड्राइवर
फ्रांस में बड़ा हवाई हादसा: पैराशूट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 : 25 साल पुराना इतिहास दोहरा, नंदिनी ने अपने ही बेटे पार्थ को उतारा मौत के घाट
प्रधानमंत्री मोदी को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान: गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइज़न से नवाजे गए
राम मंदिर चंदा विवाद: असली गुनहगार बाहर, छोटे प्यादों की बलि दे रही सरकार - केजरीवाल का बड़ा हमला
बिहार में अगले 72 घंटे बरसेगी आफत: भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? आयरलैंड के खिलाफ बेबी बॉस को मौका देने का सही समय
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: सेशेल्स ने पीएम मोदी को सौंपा गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइज़न सम्मान
लॉक अप 2: फराह खान ने श्रेष्ठा अय्यर को दिखाया आईना, पूछा- भाई के नाम के बिना आपकी पहचान क्या है?
IND vs IRE: क्या आज सीरीज बराबर करेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकीं नजरें