लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक बेहद विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति सरेआम एक महिला के साथ बर्बरता करता नजर आ रहा है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और समाज की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल उठा रही है।
क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति महिला पर टूट पड़ता है। आरोप है कि बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सीट पर सामान रखने को लेकर हुए विवाद के बाद यह मारपीट शुरू हुई। ट्रेन से उतरते वक्त हमलावर ने महिला को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की भी कोशिश की।
तमाशबीन बनी रही भीड़ हैरानी की बात यह है कि घटना के समय प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। कोई भी उस महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया। लोग मूकदर्शक बनकर इस पूरी दरिंदगी को देखते रहे और अपने मोबाइल फोन में इसे रिकॉर्ड करते रहे। वीडियो में महिला की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं, जो घटनास्थल पर मौजूद लोगों की संवेदनहीनता को दर्शाती हैं।
पुलिस ने लिया संज्ञान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई है। एसपी जीआरपी लखनऊ ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने मांगी मदद पुलिस ने पीड़िता या मामले से जुड़े लोगों से संपर्क करने की अपील की है। जो भी इस घटना के संबंध में जानकारी साझा करना चाहता है, वह अपना मोबाइल नंबर पुलिस के इनबॉक्स में भेज सकता है या सीधे 9454402545 पर संपर्क कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। हम घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
*🚨 एक अकेली महिला पर मर्दानगी दिखाता नामर्द, तमाशा देखते बुजदिल🚨
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) June 23, 2026
यह मामला लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सीट पर सामान रखने को लेकर हुए विवाद के बाद, ट्रेन से उतरते समय एक अधेड़ व्यक्ति महिला के ऊपर टूट पड़ता है, धक्का देते हुए… pic.twitter.com/S6m2xcABP7
पुणे के लोहागढ़ किले में खौफनाक साजिश: मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मंगेतर की हत्या
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना सच: टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही छलके आंसू, मिला ये खास नंबर
राम मंदिर चंदा विवाद: SIT की शुरुआती रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज
पद्म पुरस्कार 2026: अलका याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण , धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला सर्वोच्च सम्मान
बुनियाद केंद्र की बदहाली: तपती धूप में बेहाल हुए दिव्यांग, सुविधाओं का रहा घोर अभाव
हार्दिक पांड्या की होगी मुंबई से विदाई? KKR और राजस्थान रॉयल्स के बीच छिड़ी महाजंग
चिरंजीवी का सामंथा पर प्यार: मा इंटी बंगारम की तारीफ कर दी प्रेग्नेंसी की बधाई
किशनगंज में बेगूसराय जैसे हादसे का इंतजार? NH-327E की सर्विस रोड बनी अवैध ट्रक स्टैंड
सदन में गूंजा थलापति का स्टाइल, मुख्यमंत्री विजय के फिल्मी जेस्चर पर मचा सियासी घमासान
सिया ने मेरे बेटे को मार डाला : मंगेतर की हकीकत आई सामने, सेल्फी के बहाने रची गई खौफनाक साजिश