IPL 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा हलचल मचाने वाला ट्रेड हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए इस हाई-प्रोफाइल समझौते के तहत ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने अपनी टीमें बदल ली हैं। इस डील पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है।
पंत की घर वापसी , कुलदीप का नया ठिकाना ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। पंत ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में इसी टीम से की थी। वहीं, 2022 से दिल्ली की स्पिन विभाग की कमान संभाल रहे कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी में नजर आएंगे।
पंत को भारी नुकसान, कुलदीप की बढ़ी कमाई इस ट्रेड में आर्थिक पहलू काफी दिलचस्प है। ऋषभ पंत ने दिल्ली के साथ 15 करोड़ रुपये में अनुबंध किया है। गौर करने वाली बात यह है कि 2025 के ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह पंत को अपनी पिछली सैलरी के मुकाबले सीधे 12 करोड़ का नुकसान हुआ है।
दूसरी ओर, कुलदीप यादव की किस्मत चमकी है। दिल्ली में उन्हें 13.25 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 13.50 करोड़ रुपये में साइन किया है। यानी कुलदीप की सैलरी में 25 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ऋषभ पंत के लिए पिछले दो सीजन काफी संघर्षपूर्ण रहे हैं। लखनऊ के लिए खेलते हुए 2025 में उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 361 रन बनाए, जबकि 2026 में 12 मैचों में उनके बल्ले से केवल 222 रन निकले। 27 करोड़ के भारी-भरकम दाम के हिसाब से उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।
कुलदीप का प्रदर्शन कुलदीप यादव ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे। अब लखनऊ की पिच और टीम के साथ कुलदीप का तालमेल कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा। फैंस की नजरें अब इस बात पर हैं कि क्या अपनी पुरानी टीम में लौटने के बाद ऋषभ पंत फिर से अपनी पुरानी लय हासिल कर पाएंगे।
*🚨 Announcement 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- जिस सपने के लिए बल्ला थामा था, वह आज सच हो गया
ये मेरी भी बहन है : रात के सफर में भाई की चिंता और कैब ड्राइवर का वो भरोसा, जिसने जीता सबका दिल
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला: SIT ने सौंपी रिपोर्ट, FIR और ट्रस्ट में बड़े बदलाव की सिफारिश
टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा: बरामद हुआ 3 किलो सोना, सब्यसाची दत्ता की निशानदेही पर खुली पोल
पेंशन का बड़ा हिस्सा बेजुबानों के नाम: 76 साल की दादी की अनोखी वानर सेना और उनकी कहानी
लखनऊ अग्निकांड: रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कोचिंग का मौत का जाल , दोषियों को मिलेगी कितनी सजा?
नीली जर्सी पहनते ही छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में
हवा में रोमांस पड़ा भारी: महिला पैसेंजर के लिए पत्तियां तोड़ने पर मचा बवाल, पायलट की क्लास शुरू
लखनऊ अग्निकांड: 15 जिंदगियां लीलने वाली इमारत के भीतर का भयावह मंजर