लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तेज प्रताप ने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतीलाल यादव पर 20 लाख रुपये नकद, सोने के गहने और महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से मोतीलाल यादव का कोई अता-पता नहीं है।
पत्नी का बड़ा दावा: चोरी का आरोप बेबुनियाद
पति के लापता होने की खबर के बाद मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारती ने चुप्पी तोड़ी है। प्रीति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सेंसलेस बताया है। उनका कहना है कि उनके पति पर लगाए गए चोरी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।
आखिरी बार 8 बजे हुई थी बात
प्रीति भारती ने बताया कि सोमवार रात 8:00 बजे के बाद से उनकी अपने पति से कोई बात नहीं हुई है। अंतिम बार उन्होंने तेज प्रताप के मोबाइल से ही वीडियो कॉल किया था। तब से फोन बंद आ रहा है। प्रीति ने कहा, हम लोग काफी डरे हुए हैं। पता नहीं वो सुरक्षित हैं भी या नहीं।
दबाव में थे मोतीलाल?
पत्नी का दावा है कि मोतीलाल पिछले 4-5 दिनों से घर नहीं आए थे। जब उन्होंने फोन बंद होने का कारण पूछा, तो उन्हें बताया गया कि फोन तेज प्रताप के पास है। प्रीति के अनुसार, तेज प्रताप ने उनसे कहा था कि उन दोनों के ऊपर एक हजार आदमी लगे हैं, लेकिन मैं उन्हें बचा लूंगा।
सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
प्रीति का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पति को वहां न जाने की सलाह दी, तो तेज प्रताप को भनक लग गई कि मोतीलाल अब वापस नहीं आएंगे। इसी के चलते उन्हें फंसाने के लिए चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। अब डरी हुई पत्नी ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढकर लाया जाए।
फिलहाल, इस मामले के बाद तेज प्रताप यादव के आवास पर हलचल तेज हो गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
VIDEO | Patna: Janshakti Janta Dal (JJD) chief Tej Pratap Yadav has filed a police complaint against his personal assistant, alleging that he stole Rs 20 lakh in cash out of the party fund along with valuables like gold jewellery.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2026
Preeti Bharti, wife of Motilal Yadav Tej… pic.twitter.com/OqFK6jPZzj
पूर्णिया: कालीगंज चौक पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 लोग घायल; दो की हालत नाजुक
सहरसा सदर अस्पताल में आज डॉक्टरों का रोस्टर जारी: गायनी विभाग में डॉ. विभा कुमारी संभालेंगी मोर्चा
Nothing Phone 4b का जलवा: बजट में मिलेगा धांसू परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स!
CBSE 12वीं का चमत्कार: री-इवैल्यूएशन में रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक
IPL 2027: इन 3 दिग्गजों की बदल सकती है टीम, एक की घर वापसी तय!
अब मॉनसून दिखाएगा अपना असर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा बयान: दोस्त तो हैं, लेकिन खुद अपने ही हाथों से किया बर्बादी का काम
ये मेरी भी बहन है : रात के सफर में भाई की चिंता और कैब ड्राइवर का वो भरोसा, जिसने जीता सबका दिल
जयपुर की सड़कों पर सरेआम हाई-वोल्टेज ड्रामा: युवती के अजीब बर्ताव से मची सनसनी
मधेपुरा: गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठा स्कूल में बड़ी चोरी, लाखों का सामान और सरकारी दस्तावेज गायब