उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच अब राहत की बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश का हाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 से 26 जून के बीच बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज और कल (22-23 जून) बादल छाए रहेंगे, साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 22 से 28 जून के बीच रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट राजस्थान के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी राजस्थान में 22-23 जून को 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान की चेतावनी दी गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 25 से 28 जून तक लगातार बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पहाड़ी इलाकों में भी बदलेगा मौसम पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में 22 से 25 जून तक बारिश और तूफान की स्थिति बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में 22 से 28 जून के बीच बारिश का अलर्ट है। मुंबई में मानसून ने पहले ही प्रवेश कर लिया है और अब यह महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों समेत तेलंगाना और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार-झारखंड और आगे की राह अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अभी भी दो दिनों तक लू (Heat wave) का असर बना रह सकता है, जिसके बाद धीरे-धीरे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (22.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 22, 2026
अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
YouTube : https://t.co/jatOuG6Ch4
Facebook… pic.twitter.com/sRfIFQysuW
मध्य प्रदेश में लूट का इंजन : जयराम रमेश का सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली के पार्क में पत्नी को प्रेमी के साथ देख आपा खो बैठा पति, सरेआम हुआ जोरदार हंगामा
राम मंदिर चंदा विवाद: SIT की शुरुआती रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज
टीम इंडिया को दोहरा झटका: हार्दिक और नीतीश के बाद अब सूर्यांश शेडगे की एंट्री!
पैराग्लाइडिंग के दौरान रोमांटिक स्टंट: क्या यात्री की जान से खिलवाड़ कर रहा है पायलट?
सहरसा में दिव्यांगों की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर: चुनाव आयोग ने बनाई विशेष कार्ययोजना
अब मॉनसून दिखाएगा अपना असर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- जिस सपने के लिए बल्ला थामा था, वह आज सच हो गया
CBSE 12वीं का चमत्कार: री-इवैल्यूएशन में रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक
इंग्लैंड दौरे पर रोहित-विराट की अग्निपरीक्षा : क्या 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं ये दिग्गज?