उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहली मंजिल पर लगी थी, जिससे सीढ़ियों तक धुआं फैल गया। अपनी जान बचाने के लिए कुछ छात्र केबल के सहारे नीचे उतरे, तो कुछ ने खिड़कियों से छलांग लगा दी।
मृतकों और घायलों की सूची प्रशासन ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमणि, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या शामिल हैं।
वहीं, घायलों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है और एक गंभीर रूप से घायल छात्र का ऑपरेशन किया गया है।
मुआवजे का ऐलान राज्य सरकार ने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है और वे जल्द ही लखनऊ पहुँच रहे हैं।
*लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
अतीक का काला धन और गोमती रिवर फ्रंट का घोटाला : ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर खोले गंभीर राज
हमने वही किया जो चाहा था : ईरान के साथ ऐतिहासिक समझौते की दहलीज पर अमेरिका
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कंगना रनौत की एंट्री? वायरल फोटो की खुली पोल
जो मैं कहता हूं, इजरायल वही करता है... ट्रंप के दावे पर नेतन्याहू का तंज, बोले- हम किसी के गुलाम नहीं
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह
खगड़िया: सैदपुर में कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
क्या विराट कोहली फिर कभी टेस्ट जर्सी में दिखेंगे? किंग कोहली ने दिया दो टूक जवाब
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: उद्धव गुट के 6 सांसदों ने थामा शिंदे का हाथ
घोटालों की फाइल खोलूंगा, जेल में न AC मिलेगी, न ट्विटर : अखिलेश पर राजभर का तीखा प्रहार
वर्दी में सजी परबत्ता की बेटी: दीक्षांत समारोह में पिता ने पहनाई कैप, भावुक हुआ माहौल