बिहार में इन दिनों पुल-पुलियों के गिरने की खबरों के बीच सड़कों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर कर दिया है। राज्य में एक टूटी हुई सड़क को ठीक करने का जो तरीका अपनाया गया है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यहां इंजीनियरों की नहीं, बल्कि सर्जन की जरूरत थी।
क्या है वायरल वीडियो का सच? सोशल मीडिया पर 2.25 मिनट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क के गड्ढों को भरने के लिए एक अनोखा जुगाड़ किया जा रहा है। पहले ड्रिल मशीन से सड़क में छेद किए जा रहे हैं, फिर उनमें लोहे की छड़ें (एंगल) डालकर सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री भरी जा रही है। मरम्मत का यह तरीका देखकर लोग हैरान हैं।
लोगों ने लिए मजे, कहा- डिस्चार्ज पेपर भी दे दो सचिन गुप्ता नामक यूजर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तंज कसा- हमारे यहां टूटी-फूटी सड़कों पर भी टांके लगाकर उन्हें दुरुस्त किया जाता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यश अहमद नाम के यूजर ने लिखा, सड़क की हालत देखकर लग रहा है कि इंजीनियर नहीं सर्जन बुलाए गए हैं। अब बस सड़क के डिस्चार्ज पेपर और दवाइयां भी जारी कर दीजिए। वहीं प्रतीक यादव ने लिखा, बिहार में सब संभव है, बस अच्छे कामों को छोड़कर।
दिखावा नहीं, समाधान चाहिए इस मरम्मत कार्य को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मोहम्मद आसिफ ने कहा कि बिहार में कुछ भी हो सकता है, तो वहीं प्रियंका कुमारी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सड़कों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
आशीष श्रीवास्तव नाम के एक अन्य यूजर ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा, भाई साहब, ये सड़कें हैं या घायल मरीज? कम से कम सड़क तो ऐसी बना दो कि टांकों की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने आगे लिखा कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती हो रही है। जनता जानती है कि ये टांके पहली बारिश में ही उधड़ जाएंगे।
फिलहाल, यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन बिहार की सड़कों के इस सर्जिकल इलाज ने प्रशासनिक कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Note : हमारे यहां टूटी–फूटी सड़कों पर भी टांके लगाकर उन्हें दुरुस्त किया जाता है !!
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 22, 2026
संपर्क करें : बिहार सरकारpic.twitter.com/c9ZLAVu1cF
अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है - श्रीनगर में LG से मुलाकात के बाद शशि थरूर की नई राह
आधी रात दिल्ली में लड़की ने बुक की कैब, ड्राइवर के इस अंदाज ने जीत लिया करोड़ों का दिल
नीतीश कुमार का अनोखा प्रेम: मंच पर एक नेता पर बरसा दी मालाओं की बौछार
ट्रंप की ग्रेट डॉटर वाली रहस्यमयी पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, क्या है सच?
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार से वार, हालत गंभीर
क्या फिर से लीक हुआ NEET-UG का पेपर? वायरल वीडियो पर NTA ने खोली पोल
रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा: क्या है विवाद और क्यों बुलाई गई सेना?
पंजाब कांग्रेस में सियासी फेक लेटर का बवाल: रंधावा ने FIR की मांग की
पश्चिम बंगाल बजट 2026: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, DA में भारी उछाल और 1 लाख नई नौकरियां
पूर्णिया में मौसम का मिजाज बिगड़ा: इस हफ्ते येलो से ऑरेंज अलर्ट तक की चेतावनी, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान