तमिलनाडु के थूथुकुडी में रविवार को एक हैरान करने वाली प्राकृतिक घटना देखने को मिली। आंधी-तूफान के बीच आसमान से अचानक एक चक्रवाती बवंडर (Tornado) जमीन की ओर उतर आया। इस दुर्लभ दृश्य ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया।
क्या दिखा वीडियो में? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक काले बादल से तूफान का संकरा और घुमावदार स्तंभ नीचे आता दिखाई दे रहा है। यह बवंडर जमीन पर धूल उड़ाते हुए आगे बढ़ा और कुछ ही मिनटों में अचानक गायब हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि वे किस तरह के खतरे का सामना कर रहे हैं।
170-220 किमी/घंटा हो सकती है रफ्तार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना बेहद खतरनाक हो सकती थी। मौसम पर्यवेक्षक नवदीप दहिया ने वीडियो साझा करते हुए चेतावनी दी कि ऐसे बवंडर में हवा की गति 170 से 220 किमी/घंटा तक हो सकती है। संरचना के आधार पर इसे EF2 श्रेणी के आसपास माना जा रहा है, जो बड़ी तबाही लाने में सक्षम है।
दुर्लभ है ऐसी मौसमी घटना भारत में बवंडर आमतौर पर मानसून से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में देखने को मिलते हैं। हालांकि, तमिलनाडु में इस तरह का बवंडर दिखना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। राज्य के मौसम विभाग ने भी पुष्टि की है कि यह थूथुकुडी में देखी गई सबसे दुर्लभ मौसमी गतिविधियों में से एक है।
लोगों में दहशत और चर्चा वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, यह बवंडर भारी चीजों को बड़ी दूर तक फेंक सकता है, लोगों का जागरूक होना जरूरी है। वहीं, अन्य उपयोगकर्ताओं ने इसे बदलते जलवायु का संकेत बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इंसान अपनी आदतों में सुधार करे।
कैसे बनता है बवंडर? नेशनल सीवियर स्टॉर्म्स लेबोरेटरी के अनुसार, बवंडर तब बनते हैं जब गर्म और नमी वाली हवा गरज के साथ तूफानी बादलों में तेजी से ऊपर उठती है और गोल-गोल घूमने लगती है। थूथुकुडी में घटी यह घटना इसी प्रक्रिया का एक तीव्रता वाला रूप थी, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है।
Crazy and very close visuals of #Tornado from Toothukudi Airport in #TamilNadu.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) June 21, 2026
Folks have not idea what are witnessing.
Wind speed under such Tornado could easily be 170-220km/h. By the structure it seems like almost EF2 (Enhanced Fujita scale 178km/h+ winds) https://t.co/XSDHhpM73e pic.twitter.com/ERmtBmYywa
महायुति का ऑपरेशन टाइगर फुलप्रूफ: शिंदे-फडणवीस के निशाने पर उद्धव, संजय राउत पर कसा तंज
# बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग : दुनिया भर के देशों में गूंजा योग का मंत्र
तुम लोग निकम्मे हो : मंच से भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, नारेबाजी करने वालों पर गिरेगी गाज
मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले चेक करें ड्यूटी लिस्ट: जारी हुआ नया ओपीडी रोस्टर
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कंगना रनौत की एंट्री? वायरल फोटो का सच आया सामने
वैभव सूर्यवंशी का तूफान: इंडिया ए ने श्रीलंका को धूल चटाकर जीती ट्राई सीरीज
बीकानेर एक्सप्रेस बनी वॉटरफॉल कोच , फर्स्ट AC में पानी की बारिश से यात्री बेहाल
यूपी की सियासत में नया मोड़: क्या 2027 में मुस्लिम चेहरा होगा सपा का CM उम्मीदवार?
थूथुकुडी में आसमान से उतरा मौत का बवंडर : टॉरनेडो या कुछ और? जानें क्या बोली मौसम विभाग
भाषण देने से पहले ट्रंप का सोशल मीडिया चेक किया, कहीं नौकरी तो नहीं गई? अमेरिकी राजदूत का तंज