20 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में मायानगरी मुंबई का पूरा ग्लैमर और राजनीति के दिग्गज एक मंच पर नजर आए। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य समारोह ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
शाहरुख खान के डांस ने लूटी महफिल शादी की संगीत सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आकर्षण का केंद्र बने रहे। जैसे ही सिंगर राहुल वैद्य ने कोई मिल गया गाना शुरू किया, शाहरुख खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उनके एनर्जेटिक डांस ने वहां मौजूद सभी मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाहरुख ने दुल्हन रेवती को भी साथ में नचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राहुल वैद्य ने साझा की यादें सिंगर राहुल वैद्य ने शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, एक ही छत के नीचे देश की जानी-मानी हस्तियां, सम्मानित नेता और खास मेहमान जुटे। यह शाम सादगी, शालीनता और शानदार ऊर्जा से सराबोर थी।
दिग्गज सितारों की मौजूदगी इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंचे। अमिताभ को नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। समारोह में रणबीर कपूर और जैकी श्रॉफ की उपस्थिति ने भी महफिल में चार चांद लगा दिए। वहीं, भोजपुरी स्टार रवि किशन अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए।
राजनीति और व्यापार जगत का संगम रेवती सुले और बिजनेसमैन सारंग लखानी की शादी में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियां भी साक्षी बनीं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, भगवंत मान, पीयूष गोयल, फारूक अब्दुल्ला और डी.के. शिवकुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
जियो कन्वेंशन सेंटर में हुए इस आयोजन में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जहाँ बिजनेस और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला।
#WATCH | Mumbai: Actors Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, along with Shweta Bachchan Nanda, arrive at the Jio Convention Centre to attend the wedding of NCP (SCP) MP Supriya Sule s daughter, Revati Sule. pic.twitter.com/k18rzSvRkk
— ANI (@ANI) June 20, 2026
खेत में बकरी चराने का मामूली विवाद बना खूनी जंग, युवक का गला रेता, हालत गंभीर
डिविलियर्स का महाकिर्तिमान ध्वस्त: भारतीय युवा ने 11 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पर क्यों नहीं मिलेगा आधिकारिक दर्जा?
हिंद महासागर की नई सुरक्षा कवच: नौसेना को मिले 3 घातक युद्धपोत, PM मोदी ने देश को समर्पित किए
रोहित भैया के साथ बल्लेबाजी में आता है असली मजा , यशस्वी जायसवाल ने खोला अपनी सफलता का राज
इंडियाज गॉट लेटेंट: समय रैना के रोस्ट पर आलिया भट्ट का तीखा पलटवार, बोलीं- यहां आकर पछतावा हो रहा है
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रहार, शतक से चूके तो भी बना गए यादगार कहानी
योग को जीवन का आधार बनाएं, केवल एक दिन तक सीमित न रखें: सीएम धामी
मंच पर ही भड़के खरगे: डीके-डीके के नारों से खफा हुए कांग्रेस अध्यक्ष, अनुशासनहीनता पर दी कड़ी चेतावनी
बिहार: पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल के किसानों के लिए राहत, 24 जून तक करें मुआवजे के लिए आवेदन
नीट परीक्षा के लिए पीएम मोदी ने बदला अपना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट का इंतजार