खगड़िया: नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के समीप एनएच-31 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मुंगेर गंगा घाट से स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सहरसा की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलुआही बस स्टैंड के पास एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सीधे ऑटो के सामने आ गिरा। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के फेर में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।
ऑटो के नीचे दबी महिला हादसे का शिकार हुई महिला की पहचान सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र स्थित रहुआ तुलसाही गांव निवासी मुनचुन चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है। ऑटो पलटने के दौरान बिंदु देवी वाहन के नीचे दब गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार में पसरा मातम मृतका बिंदु देवी खरमास के बाद गंगा स्नान के लिए अन्य महिलाओं के साथ मुंगेर गई थीं। जानकारी के अनुसार, ऑटो में मृतका की बेटी सहित गांव की पांच अन्य महिलाएं भी सवार थीं, जो बाल-बाल बच गईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
*पटना: खान जो है वह खुद ही फर्जी है... खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल. #KhanSir #ViralStatement #PatnaNews #SocialMedia #prabhatkhabar @TejYadav14 pic.twitter.com/blbT6kTi2n
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
कोयले से बनेगी क्लीन एनर्जी , 25 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट भारत की ऊर्जा सुरक्षा का नया आधार
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अमित शाह से योगी तक, दिग्गजों ने दी हेल्दी एजिंग की मिसाल
वह बदकिस्मत हैं... : शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के बार-बार टीम से बाहर होने की बताई असली वजह
दिल्ली बना ड्रग्स का ट्रांजिट हब : IGI एयरपोर्ट पर दो महीने में 111 किलो मादक पदार्थ जब्त
मैदान पर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर टॉप! सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म होते ही पाकिस्तानी महिला टीम का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
किशनगंज में रेलवे की बड़ी लापरवाही: चार स्टेशनों पर बिना रुके सरपट दौड़ गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
वायरल वीडियो: समोसे पर ब्रश से पेंट देख भड़के लोग, क्या खतरे में है आपका पसंदीदा स्नैक?
नॉकआउट मुकाबलों का नया सुल्तान : वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर
मक्का स्थिर, चावल में उछाल: गुलाबबाग मंडी का आज का सटीक भाव
NEET UG 2026: अबू धाबी नहीं, अब नागपुर में परीक्षा देंगे अब्दुल्ला; NTA की बड़ी चूक सुधरी