WWE पर मंडराया FIFA World Cup का साया! ट्रिपल एच ने क्यों बदला SmackDown का पूरा गेम प्लान?
News Image

WWE SmackDown का हालिया एपिसोड फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा, लेकिन शो की शुरुआत में ही कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मुकाबला कराकर ट्रिपल एच ने सभी को चौंका दिया।

अक्सर इतने बड़े मुकाबले मेन इवेंट के लिए बचाकर रखे जाते हैं, लेकिन इस बार ट्रिपल एच ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया। इसके पीछे की असली वजह अब सामने आ गई है।

FIFA वर्ल्ड कप का दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिपल एच ने यह फैसला फीफा वर्ल्ड कप के चलते लिया। शो के दौरान ब्राजील और हैती के बीच ग्रुप-C का बड़ा मुकाबला होने वाला था, जो SmackDown शुरू होने के 30 मिनट बाद ही शुरू हो गया।

ब्राजील की टीम में विनीसियस जूनियर और राफिन्हा जैसे ग्लोबल स्टार्स हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। ट्रिपल एच जानते थे कि अगर चैंपियनशिप मैच को मेन इवेंट में रखा गया, तो फीफा मैच के कारण दर्शक WWE से दूर हो सकते हैं। व्यूअरशिप को बचाने के लिए उन्होंने चालाकी से कोडी रोड्स और गुंथर के मैच को शो के शुरुआती स्लॉट में डाल दिया।

मैच में मचा जबरदस्त बवाल

इस चैंपियनशिप मुकाबले में सैमी ज़ेन गेस्ट रेफरी थे। मैच के दौरान काफी तनाव देखने को मिला, जहां सैमी ने गुस्से में आकर जल्दी काउंट करके कोडी रोड्स को विजेता घोषित कर दिया।

हालांकि, कोडी ने खेल भावना दिखाते हुए दोबारा मैच शुरू करने की मांग की। इसी बीच सैमी ज़ेन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने गुंथर को हैलुवा किक मारी और फिर रेफरी व कोडी रोड्स पर टाइटल से हमला कर दिया।

Night of Champions में अब होगा बड़ा धमाका

इस घटना के बाद सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस (27 जून) के लिए अब एक हाई-वोल्टेज मुकाबले का ऐलान हो गया है।

अब WWE नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी रोड्स, गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मुकाबला होगा। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोडी रोड्स अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएंगे या सऊदी की धरती पर नया चैंपियन देखने को मिलेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

संजय राउत को तुरंत गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस, शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा हमला

Story 1

कतर का आलीशान तोहफा: ट्रंप के नए उड़ते हुए व्हाइट हाउस का सच और सस्पेंस

Story 1

नीट पेपर लीक: जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच से गूंजेगा विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Story 1

G7 समिट में I’m the Boss कहने पर डोनाल्‍ड ट्रंप की सफाई, बोले- वह सिर्फ एक मजाक था

Story 1

क्या राजस्थान रॉयल्स छोड़ेंगे यशस्वी जायसवाल? हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेड की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Story 1

मुंह छुपाना पड़ा भारी! फुटबॉल इतिहास में पहली बार अजीब नियम से मिला रेड कार्ड

Story 1

बिना हिजाब गाना पड़ा महंगा: ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा

Story 1

कुत्ते वफादार नहीं होते : संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा प्रहार

Story 1

महुआ मोइत्रा का यू-टर्न : राजनाथ सिंह की चिट्ठी साझा कर मोदी सरकार की तारीफ, सियासी गलियारों में हलचल

Story 1

12 साल से एक ही जगह पर खड़े हैं शिव भक्त: पैरों की हालत देख दंग रह गए लोग, वायरल हुआ तपस्या का वीडियो