महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगला नंबर शरद पवार की एनसीपी (एसपी) का है? पार्टी ने इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हमें टारगेट किया जा रहा है एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को सत्ता का लालच देकर प्रभावित करने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
विधायकों और सांसदों पर भरोसा सिद्दीकी ने हालांकि दावा किया कि पार्टी फिलहाल सुरक्षित है। उन्होंने कहा, हमारे पास अभी 8 सांसद और 10 विधायक हैं। ये सभी शरद पवार साहब के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। मुझे नहीं लगता कि इनमें से कोई भी दल बदलेगा। फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।
राजनीति में अब कुछ भी असंभव नहीं प्रवक्ता ने कड़वी सच्चाई भी बयां की। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब ईमानदारी और निष्ठा के लिए जगह कम होती जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहली बार पार्टी टूटी थी, तब भी शरद पवार ही नेता थे, लेकिन अजित पवार के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पाला बदल लिया था।
सत्ता का खेल और हाशिए पर ईमानदार नसीम सिद्दीकी ने तीखा हमला करते हुए कहा कि आज की राजनीति में ईमानदार और भरोसेमंद लोग हाशिए पर हैं, जबकि दल-बदल करने वाले और लोभी लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि सत्ता के लिए चल रही इस खींचतान में किसी भी संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।
क्या है ऑपरेशन टाइगर ? महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय ऑपरेशन टाइगर शब्द चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उद्धव गुट के सांसदों के पाला बदलने के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आदित्य ठाकरे पहले ही बागी नेताओं को बिकाऊ और एहसान फरामोश करार दे चुके हैं। ऐसे में शरद पवार का खेमा भी अब बेहद सतर्क दिखाई दे रहा है।
Mumbai, Maharashtra: NCP (SP) national spokesperson Naseem Siddiqui, on speculation about NCP (SP) MPs and MLAs joining the NDA, says, They are being targeted, and attempts may be made to influence them. I also believe they may be offered the lure of power. However, the MLAs and… pic.twitter.com/LE4BcFVJNR
— IANS (@ians_india) June 19, 2026
केवल एक ही शिवसेना बचेगी : ऑपरेशन टाइगर 3 और 4 के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल
3500 दो वरना... : गर्भवती भाभी को डॉक्टर ले जा रहे युवक से पुलिस की बदसलूकी, सड़क पर बेहोश हुई महिला
योगमय हुआ देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़ते दिखे CM धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे ग्लोबल वेलनेस हब
फ्रेंकस्टीन स्टेट बनकर खुद के राक्षस का शिकार हुआ पाकिस्तान: अनुपमा सिंह ने UNHRC में सुनाई खरी-खरी
वाराणसी में राहुल गांधी का परशुराम अवतार: एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान
टी20 सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा: बांग्लादेश को चटगांव में हराकर लिया पुराना हिसाब चुकता
जब मैदान में उतरी फीमेल मेसी , फुटबॉल खेलते बच्चों की छुट्टी कर दी गाय ने!
# ईथा का फर्स्ट लुक: गर्भवती लावणी डांसर बनीं श्रद्धा कपूर ने जीता दर्शकों का दिल
दिल्ली: बाजार में लड़की से दरिंदगी का वीडियो वायरल, भीड़ के बीच हैवान की हुई जमकर धुनाई
एशियन गेम्स 2026: मनिका बत्रा का चयन से बाहर होने पर हंगामा, PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार