साओ पाउलो: फुटबॉल के लिए मशहूर ब्राजील में क्रिकेट की अलख जगाने वालीं और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रोबर्टा मोरेटी (Roberta Moretti) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 40 वर्षीय मोरेटी ने 13 साल के लंबे और ऐतिहासिक करियर को अलविदा कहकर पूरे खेल जगत को भावुक कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए मोरेटी ने कहा, जब मैंने 2013 में शुरुआत की थी, तब मेरा लक्ष्य सिर्फ जर्सी पहनना था। सफर आगे बढ़ा तो लक्ष्य जीत और फिर बेहतर इंसान बनने का हो गया। मैंने खेल को सब कुछ दिया, लेकिन क्रिकेट ने मुझे उससे कहीं ज्यादा लौटाया। उनके संन्यास के साथ ही ब्राजील क्रिकेट के एक सुनहरे दौर का समापन हो गया है।
रोबर्टा मोरेटी केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि ब्राजील क्रिकेट की पायनियर रही हैं। उन्होंने 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम की कप्तानी की। उनके नेतृत्व में ब्राजील ने 2018 से 2023 के बीच दो बार साउथ अमेरिकन विमेंस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वह ब्राजील की उन शुरुआती 14 महिला खिलाड़ियों में शामिल थीं, जिन्हें 2020 में पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
एक ऑलराउंडर के तौर पर मोरेटी का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने अपने करियर में 68 टी20 मैच खेले, जिसमें 1278 रन बनाए और 33 विकेट झटके। वह ब्राजील की इतिहास में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली मात्र दो खिलाड़ियों में से एक हैं।
संन्यास के बावजूद मोरेटी खेल से दूर नहीं होंगी। जून 2025 में उन्हें क्रिकेट ब्राजील का अध्यक्ष (President) नियुक्त किया गया था। रवांडा में क्विबुका विमेंस टी20 टूर्नामेंट में अपनी आखिरी पारी (नाबाद 41 रन) खेलने के बाद, अब वह प्रशासनिक भूमिका में ब्राजील में क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने का काम जारी रखेंगी।
𝐄𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐚𝐧 𝐞𝐫𝐚 𝐟𝐨𝐫 𝐁𝐫𝐚𝐳𝐢𝐥 𝐜𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭 🇧🇷
— Female Cricket (@imfemalecricket) June 18, 2026
68 T20Is, 1278 runs, 33 wickets — Roberta Moretti steps away as a pioneer of the game 🫡#CricketTwitter @robertammoretti pic.twitter.com/6K0aAdpF3x
55 साल बाद बंगाल की खाड़ी में पाकिस्तान की सबमरीन! क्या भारत के लिए बड़ा खतरा है हैंगोर की वापसी?
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए घमासान, क्रॉस वोटिंग के साये में इंडिया और एनडीए
मेसी-मेसी के शोर पर रोनाल्डो का जवाब: अपमान को सादगी से धोया
शहीद की पत्नी या साजिश? 21 लाख का चेक लेकर श्राद्ध से पहले ही गायब हुई बहू
G-7 समिट में छाईं इटली की पीएम मेलोनी की बेटी, कैमरे के सामने मां के पीछे छिपती-छिपाती आईं नजर
फ्लोरिडा में देवदूत बने ICE अफसर: डूबते 6 साल के बच्चे की बचाई जान
काल के सामने ढाल बनी 12 साल की बेटी: दौड़ती कार के आगे कूदकर बचाई मां और भाई की जान
राम मंदिर दान विवाद: नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, मंदिर को चाहिए पेशेवर CEO
जब योगी की गोद में थम गई बच्चों की सिसकियां, बोले- इन्हें पता है इनका भविष्य सुरक्षित है
बीमार फैन को देख छलके पवन कल्याण के आंसू, इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये