पटना: बिहार की राजनीति में सुरक्षा को लेकर नया घमासान छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा कम किए जाने से नाराज लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार ने राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा को वापस कर दिया है। राजद सुप्रीमो ने इसके लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।
सब नीतीश कुमार ने करवाया है बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू यादव ने सुरक्षा वापस लेने की पुष्टि की। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, हां, सुरक्षा वापस ले ली गई है। नीतीश कुमार ने ही यह सब करवाया है। लालू के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।
पूरे परिवार ने छोड़ी सुरक्षा लालू यादव और राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते जेड प्लस (Z+) सुरक्षा मिली थी। हाल ही में सरकार ने इसे घटा दिया था। इस फैसले के विरोध में लालू-राबड़ी के साथ-साथ तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। अब पूरा परिवार बिना किसी सरकारी सुरक्षा के चल रहा है।
तेज प्रताप की सरकार को चेतावनी सुरक्षा लौटाने के बाद तेज प्रताप यादव ने तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और सम्राट चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी।
सियासी बयानबाजी तेज इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। जहां सत्ता पक्ष इसे नियम और प्रोटोकॉल के तहत लिया गया फैसला बता रहा है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इसे अपने नेताओं का अपमान करार दे रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेडीयू और नीतीश सरकार इस पर क्या सफाई देती है।
*#WATCH | Patna, Bihar: On his and Rabri Devi s withdrawal of security, RJD chief Lalu Prasad Yadav says, Yes, it (the security) has (been withdrawn). Nitish Kumar has got everything done. pic.twitter.com/21KxBP88Gv
— ANI (@ANI) June 17, 2026
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर: अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया
सीधे सिर पर बम गिराऊंगा : G7 समिट में ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक चेतावनी
12 साल से न बैठे, न लेटे! महादेव की भक्ति में इस साधु का कठिन त्याग देख दंग रह गई दुनिया
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल स्ट्राइक : छात्रों और शिक्षकों में छिड़ी बहस
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक: ईशान किशन और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टॉप-5 में शामिल हुए ये धुरंधर
प्रिंस यादव: वो जादुई गेंद जिसने रातों-रात बदली किस्मत, विराट कोहली को किया था हैरान
₹65,000 का प्रीमियम भरा, फिर भी मिला इनकार: बुखार तो घर भी ठीक हो जाता , इंश्योरेंस कंपनी के तर्क से मचा बवाल
मोदी सरकार सपनों को कुचलने वाली मशीन : राहुल गांधी का कोटा में चुनावी हुंकार
ओवल में घमासान: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का रोमांच, जानें कब और कहां देखें लाइव
G7 समिट के पर्दे के पीछे: ट्रंप की साइकिल से लेकर मोदी-मेलोनी की इंस्टाग्राम गपशप तक