भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर किए जाने पर नाराजगी जताई है, साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपेक्षा पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।
गिल को बाहर करना गलत अजहरुद्दीन का मानना है कि शुभमन गिल जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को किसी भी प्रारूप से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, गिल बतौर कप्तान और बल्लेबाज बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है, ऐसे में उन्हें टी20 टीम से बाहर रखने का फैसला समझ से परे है।
घरेलू क्रिकेट का क्या फायदा? पूर्व कप्तान सरफराज खान और आकिब नबी के साथ हो रहे व्यवहार से काफी निराश दिखे। नबी ने पिछले दो रणजी सीजन में 100 से अधिक विकेट लेने के बावजूद टीम में जगह नहीं बनाई है। अजहरुद्दीन ने सवाल किया, जब खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज क्यों किया जाता है? अगर प्रदर्शन की पहचान ही नहीं है, तो घरेलू क्रिकेट खेलने का क्या औचित्य है?
प्रतिभा को पहचानने में चूक अजहरुद्दीन ने कहा कि चयनकर्ताओं को यह समझने की जरूरत है कि हर खिलाड़ी हर प्रारूप के लिए नहीं होता। उन्होंने कहा, आकिब नबी लाल गेंद (टेस्ट) के बेहतरीन गेंदबाज हैं, उन्हें टी20 के पैमाने पर नहीं तौलना चाहिए। उनके साथ अन्याय हो रहा है। जब उम्र निकल जाती है, तब उन्हें मौका देने का कोई मतलब नहीं रह जाता।
प्रदर्शन ही एकमात्र पैमाना वहीं, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और टीम से हटाए जाने के फैसले पर अजहर ने चयनकर्ताओं का समर्थन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में आप पुराने प्रदर्शन के दम पर टिके नहीं रह सकते। नए युवा खिलाड़ी लगातार दस्तक दे रहे हैं, ऐसे में निरंतरता बनाए रखना ही एकमात्र विकल्प है।
कोहली-रोहित का संन्यास व्यक्तिगत फैसला विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से खिलाड़ियों का निजी फैसला होना चाहिए। उन्होंने कहा, उन दोनों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। एक खिलाड़ी को खुद पता होता है कि उसका शरीर और मानसिक स्थिति क्या कह रही है। ऐसे दिग्गजों का सम्मान किया जाना चाहिए।
VIDEO | Former India captain Mohammad Azharuddin questioned the national selectors over the omission of prolific domestic performers Auqib Nabi and Sarfaraz Khan from the Test side, saying players are losing faith in the value of domestic cricket if strong performances are not… pic.twitter.com/tM36KSwWYB
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026
पवन सिंह के शो में पावरस्टार का जलवा बना मुसीबत, बलिया में लाठीचार्ज से मची भगदड़
NEET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी आज कोटा में, बीजेपी ने बोला टूलकिट हमला
ओवल में घमासान: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का रोमांच, जानें कब और कहां देखें लाइव
FIFA World Cup 2026: मेसी की शानदार हैट्रिक पर भारी पड़ा विवादित टैकल , सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
सूरजपुर: इंजेक्शन लगते ही गई गर्भवती और अजन्मे बच्चे की जान, अस्पताल में मचा कोहराम
हम इंस्टाग्राम के मोस्ट फेमस कपल हैं : PM मोदी से मिलकर खिलखिलाईं जॉर्जिया मेलोनी
हम इंस्टाग्राम के सबसे फेमस कपल हैं : G7 समिट में मेलोनी और पीएम मोदी का हंसी-मजाक वायरल
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को रौंदने के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर नजर, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
12 साल से न बैठे, न लेटे! महादेव की भक्ति में इस साधु का कठिन त्याग देख दंग रह गई दुनिया
ईशान किशन का विस्फोटक पुनरागमन: 19 गेंदों में पलट दी बाजी, जड़ा तूफानी शतक