देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख और स्थान का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 20 जून 2026 को पात्र किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि पहुंच जाएगी।
तारकेश्वर से जारी होगी किस्त इस बार का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के ऐतिहासिक स्थल तारकेश्वर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करेंगे और बटन दबाकर देश भर के करोड़ों किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
मिलने वाली राशि का ब्योरा यह किस्त अप्रैल-जुलाई 2026 की तिमाही के लिए है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजेगी, ताकि बिचौलियों की कोई भूमिका न रहे। गौरतलब है कि इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को असम से जारी की गई थी, जिसका लाभ 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।
इन 3 गलतियों से अटक सकता है पैसा सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों में बरती गई लापरवाही के कारण किस्त रुक सकती है। पैसा पाने के लिए ये 3 काम तुरंत सुनिश्चित करें:
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस किस्त आने से पहले अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां Farmers Corner में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करके आप यह जान सकते हैं कि आपकी पात्रता Active है या नहीं। यदि स्टेटस में Verified दिख रहा है, तो किस्त आपके खाते में सुरक्षित पहुंच जाएगी।
The 23rd Instalment of PM Kisan Samman Nidhi is scheduled to be released on:
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 17, 2026
📅 20th June 2026
📍 Tarakeswar, Hooghly, West Bengal
Stay tuned for updates as we move towards another milestone in empowering India s Annadatas through Direct Benefit Transfer.#PMkisan pic.twitter.com/AktMtIMW29
जी-7 समिट: पीएम मोदी का वैश्विक मंच पर दो टूक, कहा- भरोसे के बिना पार्टनरशिप महज दिखावा
मारुति सुजुकी ने बदली पेट्रोल की परिभाषा: WagonR Flex Fuel की पहली डिलीवरी शुरू
G7 समिट के पर्दे के पीछे: ट्रंप की साइकिल से लेकर मोदी-मेलोनी की इंस्टाग्राम गपशप तक
NEET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी आज कोटा में, बीजेपी ने बोला टूलकिट हमला
वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो की जंग: अफगानिस्तान के खिलाफ साख बचाने की चुनौती
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर: अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 48 घंटे बाद 26 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
G7 में भारत की एंट्री: क्या दुनिया के इस एलीट क्लब का हिस्सा बनेगा भारत?
फ्रांस के नीस में गूंजा भारतीय डिजिटल डंका, अब UPI से होगी खरीदारी
समुद्री सुरक्षा पर मोदी की दहाड़: नाविकों की सुरक्षा से समझौता नहीं, दुनिया को भरोसे का पाठ