सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी बच्चों की शरारत, तो कभी लोगों का देसी जुगाड़ इंटरनेट पर छा जाता है। इसी कड़ी में अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और शख्स के तेज दिमाग की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर स्नैक्स और कैंडी के ढेर सारे पैकेट रखे हैं। वहां एक गेम चल रहा है, जिसमें लोगों को भागकर जाना है और जितने पैकेट हो सके, उतने बटोरकर वापस लाना है।
हर कोई अपने-अपने तरीके से पैकेट उठाने में लगा था। कोई हाथों का इस्तेमाल कर रहा था, तो कोई जैकेट में भरकर ले जा रहा था। तभी एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
शख्स का सुपर कंप्यूटर वाला दिमाग इस शख्स ने चालाकी दिखाते हुए स्नैक्स के पास जाकर जमीन पर लेट गया। वहीं, उसका एक साथी उसे पैरों से धकेलकर वापस शुरुआती पॉइंट तक ले आया। लेटने के कारण उसने जमीन पर बिखरे हुए बहुत सारे स्नैक्स के पैकेट को एक ही बार में कवर कर लिया। इस अनोखी तकनीक से उसने दूसरों के मुकाबले एक ही झटके में सबसे ज्यादा सामान जीत लिया।
लोगों ने जमकर की तारीफ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, भाई ने पहले ही राउंड में विजयी बढ़त हासिल कर ली है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।
वीडियो देख नेटिज़न्स भी दंग हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, भाई का दिमाग सुपर कंप्यूटर से भी तेज चल रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, बाकी सब चम्मच से काम चला रहे थे, लेकिन भाई सीधे पूरी कढ़ाई ही उठा ले गया।
(नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर आधारित है।)
भाई ने पहले ही round में विजयी बड़त हासिल कर ली है 😲😲🤣🤣🤣 pic.twitter.com/iOgmopvULd
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) June 15, 2026
मैदान पर बदतमीजी: क्या वैभव सूर्यवंशी पर गिरेगी ICC की गाज? जानिए क्या कहते हैं नियम
NEET UG री-एग्जाम: 10 लाख छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड, NTA ने सर्वर और सुरक्षा पर दी बड़ी अपडेट
हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है : प्रियांक खरगे के सवालों पर मोहन भागवत का दो-टूक जवाब
टीएमसी के बागी सांसदों को मिला नया सियासी ठिकाना, ज्योतिप्रकाश चटर्जी बने NCPI के अध्यक्ष
मैदान पर बदतमीजी का मिला करारा जवाब: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रीलंकाई दिग्गज
G7 का मंच और पीएम मोदी का दबदबा: मैक्रों के गले लगकर हुई ग्रैंड एंट्री, आज अहम बैठकों पर टिकी दुनिया की नजर
‘मेरे बिना इजरायल का वजूद नहीं होता’, ईरान डील पर ट्रंप ने नेतन्याहू को लताड़ा
मौत का LIVE वीडियो: 130 फीट से गिरने के बाद भी जिंदा थी मारिया, नर्स का खुलासा रुला देगा
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक : एडिट फीचर का काला सच आया सामने
खान सर-रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग, BJP का पलटवार