बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस के वक्त एक बार फिर नो हैंडशेक नीति चर्चा का विषय बनी रही।
टॉस के बाद हाथ नहीं मिलाया भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टॉस के बाद उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह घटनाक्रम अब एक कड़े रुख के रूप में देखा जा रहा है।
क्या है टीम इंडिया की नीति? हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला किया है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने भी इसी नीति का पालन किया था। हरमनप्रीत ने पिछले साल के विश्व कप में भी यही रुख अपनाया था। मैच से एक दिन पहले इस पर सवाल पूछे जाने पर कौर ने चुप्पी साध ली थी।
बल्लेबाजी में दिखी दमदारी हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 गेंदों में 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उन्हें फातिमा सना ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले स्मृति मंधाना के साथ उनकी 91 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल।
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब।
The toss goes India s way! 💙#HarmanpreetKaur opts to bat first as the Women in Blue gear up for cricket s greatest rivalry. 🇮🇳🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 14, 2026
ICC Women s #T20WorldCup 2026 | #INDvPAK | LIVE NOW 👉 https://t.co/njSue0M5uR pic.twitter.com/elIW1UBu7P
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: आजादपुर मंडी जा रहे हैं? तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, पूरे एक महीने रहेगा जाम का झमेला
G7 समिट: क्या तल्ख हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते? पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात में दिखी दूरी
मेसी का जलवा बरकरार: अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक जड़कर अर्जेंटीना को दिलाई शानदार जीत
पलक झपकते ही शिकार का अंत: बाघ की खौफनाक हंटिंग देख दहल जाएंगे आप!
G7 समिट में बोले पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी: हम इंस्टाग्राम की सबसे मशहूर जोड़ी हैं
12 साल से न बैठे, न लेटे! महादेव की भक्ति में इस साधु का कठिन त्याग देख दंग रह गई दुनिया
G7 समिट में फिर छाया #Melodi का जादू: पीएम मोदी और मेलोनी ने खुद माना— हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर जोड़ी
वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो की जंग: अफगानिस्तान के खिलाफ इस दिन होगा फैसला, नोट कर लीजिए टाइम
लंदन की सड़कों पर फैमिली टाइम: विराट-अनुष्का की बेटे अकाय के साथ फोटो वायरल
जी7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने किया बड़ा खुलासा, सिगरेट को कहा अलविदा