मुंबई/सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एयर फोर्स अधिकारी की हत्या की कोशिश करने वाले दो मुख्य आरोपियों को मुंबई पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी वारदात के बाद से फरार थे और मुंबई में छिपकर रह रहे थे।
क्या है पूरा मामला? घटना 5 जून 2026 की है। सतना जिले के कोनगवा थाना क्षेत्र में एयर फोर्स अधिकारी के घर के बाहर इन बदमाशों ने देसी पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की थी। अधिकारी को निशाना बनाने की इस कोशिश के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सतना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी थी चुनौती आरोपियों की दबंगई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने अगली फायरिंग पुलिस पर करने की धमकी दी थी। धमकी देने के बाद दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए और प्रदेश छोड़कर भाग निकले।
ऐसे पकड़े गए आरोपी तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस को पता चला कि आरोपी एक ग्रे रंग की टाटा नेक्सॉन कार (MP 19 ZH 7742) में मुंबई के विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं। सतना पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और कफ परेड पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया।
काला घोड़ा से हुई गिरफ्तारी कफ परेड पुलिस के साइबर सेल ने मुखबिरों की मदद से आरोपियों की सटीक लोकेशन ट्रेस की। दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा इलाके से पुलिस ने अमर सिंह परिहार (25) और अभिज्ञान त्रिपाठी (23) को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई टाटा नेक्सॉन कार भी जब्त कर ली है।
सतना पुलिस को सौंपी कमान गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल सतना पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की गहरी साजिश और अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।
*In a joint operation, Mumbai Police arrested two accused wanted in an attempted murder case involving an Air Force officer in Madhya Pradesh and handed them over to the Satna Police after securing transit remand. The arrested accused have been identified as Amarsingh Ashoksingh… pic.twitter.com/tQUHT7NIqz
— IANS (@ians_india) June 13, 2026
iPhone 18 Pro Max के कलर्स लीक: डार्क चेरी ने जीता सबका दिल, देखें नए मॉडल्स की पहली झलक
ईरान को नहीं मिलेगा एक भी रुपया ! परमाणु डील पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने तोड़ी चुप्पी
अभिषेक के बदले सुर: वो मेरे मार्गदर्शक हैं , कल्याण बनर्जी के तीखे हमलों पर नरम पड़े TMC महासचिव
अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत, भारत ने अमेरिकी दूत को किया तलब
पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी: नोएडा के लिए दौड़ी ग्रीन हाइड्रोजन बसें
पटना के मसौढ़ी में खाकी पर हमला: मुठभेड़ में थाना प्रभारी और ASI घायल, इलाके में दहशत
क्या टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलती है टोल से छूट? NHAI ने बताया सच
मौत से वर्क फ्रॉम होम : बाइक चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रहा शख्स, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही मीम की आई बाढ़, मार्क जुकरबर्ग निशाने पर
IND vs AFG: नंबर-3 का सस्पेंस और डेब्यू की तैयारी, गंभीर की नई रणनीति से बदलेगा टीम इंडिया का ब्लूप्रिंट