पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार की सुबह हड़कंप मच गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर झाड़ग्राम की शालबानी पुलिस अचानक पहुंच गई।
इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुरंत अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचीं। इस घटनाक्रम ने राज्य के सियासी तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
इलाका छावनी में तब्दील अभिषेक बनर्जी के पटुआ पाड़ा स्थित घर के बाहर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के कारण पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
शुरुआत में पुलिस टीम के घर के भीतर जाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस और गतिरोध हुआ, लेकिन बाद में पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर फिलहाल गहन तलाशी और पूछताछ की कार्रवाई जारी है।
मदन मित्रा के 8 ठिकानों पर ईडी की दबिश एक तरफ जहां अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) का शिकंजा भी कस गया है। नगर पालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी ने शनिवार सुबह एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की।
ईडी की टीमों ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा के कमरहट्टी और भवानीपुर स्थित आवासों पर दस्तक दी। इसके अलावा बेलियाघाटा, संतोषपुर, दक्षिणेश्वर और बेहाला में भी एजेंसी की टीमें दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
बढ़ रहा है राजनीतिक तनाव इस दोहरी कार्रवाई के बाद टीएमसी समर्थकों की भीड़ सड़कों पर उतर आई है। एक ओर पुलिस की तलाशी और दूसरी ओर ईडी के छापों ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। फिलहाल, सभी स्थानों पर केंद्रीय बलों की निगरानी में जांच जारी है और घटनाक्रम पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।
*VIDEO | Kolkata, West Bengal: A large contingent of police personnel from Kolkata Police s Kalighat Police Station and Shalboni Police Station, accompanied by central security forces, arrived at the residence of Trinamool Congress MP Abhishek Banerjee. More details are awaited.… pic.twitter.com/LcwV4gxLx0
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
अंतिम विदाई: गुरु जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को देख फफक पड़ीं मनु भाकर, खेल जगत में पसरा मातम
फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही मीम की आई बाढ़, मार्क जुकरबर्ग निशाने पर
IND vs AFG: धर्मशाला में बारिश का साया, मैच रद्द होने की कगार पर; जानिए क्या है डेडलाइन?
क्या राजनीति से संन्यास लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? 13वें चुनाव के बाद दिए ये बड़े संकेत
IND vs AFG: नंबर-3 का सस्पेंस और डेब्यू की तैयारी, गंभीर की नई रणनीति से बदलेगा टीम इंडिया का ब्लूप्रिंट
शून्य का अपमान: अमेजन के विज्ञापन पर घमासान, क्या आर्यभट्ट की महान खोज से अनजान हैं मेकर्स?
मैं वापस आऊंगा की दमदार शुरुआत, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म की चाल?
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग
10.5 लाख की नौकरी छोड़ चुनी 8.5 लाख वाली WFH जॉब, बेंगलुरु की इस युवती के फैसले ने बदली बहस
आसमान की ऊंचाइयों पर जिंदगी की जंग: क्या पेट की भूख वाकई डर से बड़ी है?