अलीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के ऐतिहासिक कैनेडी ऑडिटोरियम में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जयकारे लगाए। उन्होंने मंच से जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
एएमयू में पहली बार हुआ सरकारी आयोजन एएमयू के केनेडी ऑडिटोरियम में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती एक मंडलीय औद्योगिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया था। यह पहली बार है जब एएमयू कैंपस में इस स्तर का कोई सरकारी कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने भाषण के बीच में ही ओम नमः पार्वती पतये हर हर महादेव , जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष किए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केनेडी हॉल के भीतर हर हर महादेव। उनका यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी उत्पादन में नवाचार और एक्सपोर्ट के अवसरों को अपनाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर जोर दिया।
बेहतर काम करने वाले किसान सम्मानित इस कार्यक्रम में अलीगढ़, आगरा और मेरठ मंडलों के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित किसानों ने नई खेती तकनीकों और अपने अनुभवों को साझा किया।
इस विशेष आयोजन में कमिश्नर संगीता सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी आधुनिक जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना था।
*अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल के भीतर हर हर महादेव.. pic.twitter.com/H3NY2t4v0E
— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) June 12, 2026
G7 समिट: क्या तल्ख हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते? पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात में दिखी दूरी
re-NEET से पहले टेलीग्राम बैन पर छिड़ी बहस: IIT कानपुर के डायरेक्टर बनाम युवा टेक एक्सपर्ट्स
महादेव एंड संस में हिंसा का नंगा नाच, थप्पड़ और गर्म प्रेस से यातना देख भड़के दर्शक
वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 26 घायल
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: ISI के 7 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
G7 समिट में बोले पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी: हम इंस्टाग्राम की सबसे मशहूर जोड़ी हैं
मेरी बेटी को आखिरी दिन तक किया गया टॉर्चर , संचिता उगले के पिता ने खोले सनसनीखेज राज
कपड़ों से जज करने वाले सेल्समैन को लड़की ने दिया करारा जवाब, एक झटके में खरीदे 1 लाख के ईयररिंग!
कैंची धाम में आस्था का सैलाब, लेकिन पीछे छूट गया गंदगी का अंबार
अमेरिका ने बदला अपनी सैन्य कमांड का नाम, इंडो शब्द हटाकर पुरानी पहचान पर लौटा पेंटागन