लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की मजबूती और वर्तमान राजनीतिक हालातों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन तभी और प्रभावी होगा जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
यूपी पर टिकी है गठबंधन की जीत अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के नेताओं के बीच तालमेल और मजबूती को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा, इंडिया गठबंधन तभी और मजबूत होगा जब हम यूपी में भारतीय जनता पार्टी का डटकर मुकाबला करेंगे। जिस दिन केंद्र और राज्य से बीजेपी सत्ता से हट जाएगी, देश में गठबंधन का यह स्वरूप और भी शक्तिशाली हो जाएगा।
महंगाई और पीएम के रिकॉर्ड पर तंज प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, मेरे साथ पेट्रोल पंप पर चलकर देखिए। आजादी के बाद से अब तक इतना महंगा डीजल-पेट्रोल कभी नहीं बिका। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपदा में लोगों ने आविष्कार किया है और गैस सिलेंडर महंगे होने के कारण लोग फिर से चूल्हे पर लौटने को मजबूर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल रही है। युवाओं के पास न तो नौकरियां हैं और न ही कोई ठोस निवेश दिखाई दे रहा है।
कम्युनल भाषा का इस्तेमाल कर रही है सरकार सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब सरकार कमजोर पड़ने लगती है, तो वह सांप्रदायिक रास्ते का सहारा लेती है। उन्होंने मुख्यमंत्री की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा, पिछले 10 दिनों में सीएम ने जितनी सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह किसी से छिपा नहीं है। सरकार के अंदर भी उथल-पुथल चल रही है, कुछ मंत्री हटाए गए, कुछ हाफ किए गए और जल्द ही साफ भी कर दिए जाएंगे।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर गंभीर सवाल अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की खबरों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि आखिर डबल इंजन सरकार के ड्रोन और दूरबीन कहां हैं?
उन्होंने कहा, अगर सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तारी की बात आई थी, तो फिर कौन पलट गया? कौन लोग लखनऊ से दबाव बनाकर इस खबर को रुकवा रहे हैं? जिम्मेदार लोग अपने बयान क्यों बदल रहे हैं? इसके पीछे कोई न कोई गंभीर बात जरूर छिपी है, जिसे जनता से दूर रखा जा रहा है।
VIDEO | Lucknow: On Ram Temple donation row, SP chief Akhilesh Yadav says, The information that I received from Ayodhya was that donations at the Ram Mandir were stolen...For the sake of Lord Rama and such a sacred cause, if there is theft in donations, then there must be a… pic.twitter.com/Lf6cLYZdwI
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
सोते हुए बहनों के पास पहुंचा चोर, 2 आईफोन और लाखों कैश लेकर हुआ रफूचक्कर
मानसून का खतरनाक यू-टर्न : 25 जिलों में भारी तबाही और तूफान का रेड अलर्ट
मैदान पर गर्मा-गर्मी: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद भिड़े बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा
पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का घेराव: सरकारी राहत सामग्री जमा करने के आरोप पर जमकर चले अंडे
ICC Women s T20 World Cup 2026: खिताब की दावेदारी के लिए टीम इंडिया का फाइनल टेस्ट आज
PoK में भड़की हिंसा की आग, ब्रिटेन तक पहुंचा मुनीर की फौज के खिलाफ गुबार!
ममता का डैमेज कंट्रोल : 5 साल बाद 10 जनपथ की दहलीज पर, क्या सोनिया गांधी बचा पाएंगी टीएमसी का किला?
फिर दहाड़ने आ रहे सनी देओल: बंटवारा 1947 के साथ 7वीं बार पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार ढाई किलो का हाथ
अंपायर्स कॉल: खेल का सबसे पेचीदा नियम, जिसे लेकर दशकों से जारी है घमासान
पटना में बुलडोजर का कहर: विधवा महिला के गंभीर आरोपों से गरमाया प्रशासनिक गलियारा