सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक 12 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें एक प्रोफेशनल कैमरामैन का सब्र जवाब दे गया और उसने भरे आयोजन में कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
क्या है मामला? शादियों में दूल्हा-दुल्हन के फोटोशूट के दौरान अक्सर रिश्तेदार और दोस्त अपने फोन लेकर कैमरामैन के फ्रेम में घुस जाते हैं, जिससे काम में बाधा आती है। वायरल वीडियो में भी यही देखने को मिला। कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन की परफेक्ट तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था, तभी एक लड़की बार-बार उसके फ्रेम के सामने आकर अपना फोन निकालकर फोटो खींचने लगी।
कैमरामैन ने खोया आपा शुरुआत में तो कैमरामैन ने सब्र रखा और लड़की को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब वह बार-बार कैमरे के सामने आने से बाज नहीं आई, तो कैमरामैन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आपा खोते हुए उसने बिना किसी हिचकिचाहट के लड़की के हाथ से उसका फोन छीना और उसे दूर फेंक दिया। यह देख वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
इंटरनेट पर छिड़ी बहस यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @nandantwts हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं।
जहाँ एक तरफ कई लोग इसे हर कैमरामैन के दिल का दर्द बताते हुए कैमरामैन के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने सही इलाज किया , वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उसके इस व्यवहार को बदतमीजी करार दे रहे हैं। उनका मानना है कि फोन फेंकना गलत प्रतिक्रिया थी। यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर बहस का एक बड़ा मुद्दा बन गई है।
Frustrating moment for every cameraman pic.twitter.com/4wZk165Ha9
— Nand@n (@nandantwts) June 8, 2026
मैं शिवचंद्र राम के साथ हूं : RJD में मची रार, पूर्व मंत्री के आंसुओं पर तेज प्रताप का बड़ा दांव
TMC में बगावत पर भड़के संजय राउत: ऐसे गद्दारों को सड़क पर जूतों से पीटो
परीक्षा से पहले पुलिस की गाड़ी को क्यों छू रहे छात्र? चीन के वायरल वीडियो ने भारत में छेड़ दी NEET पर नई बहस
मैदान पर गर्मा-गर्मी: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद भिड़े बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा
पीओके में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल : हक मांग रहे कश्मीरियों पर बरसाईं गोलियां, 27 की मौत
नीट री-एग्जाम: शिक्षा मंत्री का छात्रों को भरोसा, कहा- इस बार रिजल्ट आएगा सटीक समय पर
IPL 2026: खिताब बचाने के बाद छलके विराट कोहली के आंसू, घर की जीत को बताया खास
मोदी राज के 12 साल: नेहरू का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड टूटा, पीएम मोदी का नया कीर्तिमान
बांग्लादेश क्रिकेट में डर्टी पॉलिटिक्स : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर लिटन दास का बड़ा खुलासा
वीरता का भावुक पल: जब शहीद की मां के आंसुओं ने याद दिलाई आजादी की असली कीमत