लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर 115 रनों की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के खेमे में खुशी का माहौल होना चाहिए था, लेकिन अब वहां मातम और सस्पेंस छाया है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब विवाद में फंस गए हैं। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह स्टोक्स और एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में विवाद की सुगबुगाहट तेज है। हालांकि, ECB ने आधिकारिक बयान देकर पुष्टि की है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर असल में क्या हुआ, बोर्ड ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि फिलहाल वे सबूत जुटा रहे हैं।
इस विवाद के साथ ही बेन स्टोक्स की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टोक्स का नाम एक स्ट्रीट फाइट से जोड़ा जा रहा है, जिससे फैंस के बीच हड़कंप है। हालांकि, बोर्ड ने अभी यह साफ नहीं किया है कि टीम का अगला कदम क्या होगा। दूसरा टेस्ट 17 जून से ओवल में खेला जाना है, जिसके लिए टीम की घोषणा पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।
बेन स्टोक्स के लिए नाइटक्लब विवाद कोई नई बात नहीं है। सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर मारपीट के मामले में स्टोक्स को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें टीम से निलंबित भी कर दिया गया था। हालांकि, बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन यह घटना उनके करियर पर एक बड़ा दाग बन गई थी।
अंग्रेजी क्रिकेट का अनुशासन के साथ पुराना झगड़ा रहा है। पिछले साल हैरी ब्रूक का बाउंसर के साथ विवाद और एशेज सीरीज के दौरान खिलाड़ियों का शराब पीकर हंगामा करना, टीम की छवि को पहले ही नुकसान पहुंचा चुका है। अब स्टोक्स और एटकिंसन का यह नया मामला टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अब क्रिकेट फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या ECB अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कप्तान और प्रमुख गेंदबाज को दूसरे टेस्ट से बाहर करेगा? या फिर बोर्ड इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करेगा? आने वाले कुछ घंटे इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम होंगे।
🚨Street fight alert 🚨
— ᴄʀɪᴄᴋᴇᴛ ʟᴏᴠᴇʀ (@criclover451807) June 9, 2026
Ben Stokes and Gus Atkinson involved in a nightclub street fighting after England s Test win.
-It didn t confirmed that who is person knocked out by stokes with his punch👊
-Reports coming that his captaincy may in danger#ENGvsNZ #TestCricket… pic.twitter.com/ewCvfWtxsl
PoK में खूनी संघर्ष: शोकसभा में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत
जोजिला टनल: दुश्मनों की छाती पर ब्रेकथ्रू , 27 साल पुरानी साजिश का भारत ने दिया कड़ा जवाब
कांग्रेस में घमासान: आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, कहा- ‘सचिन पायलट के साथ हुआ षड्यंत्र, असली जड़ राहुल गांधी हैं’
जोजिला टनल: हिमालय की दुर्गम चोटियों पर भारत का इंजीनियरिंग चमत्कार , अब सालभर लेह-लद्दाख की राह होगी आसान
दिन में अदालत, रात में चांदनी बार : रावलपिंडी कोर्ट में मुजरे का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
नॉर्थ बेलफास्ट में चाकू से जानलेवा हमला, वीडियो देख दहल गए लोग; बहादुरी से बचाई जान
श्रीलंका में ए टीम का धमाका: रुतुराज और तिलक ने संभाला मोर्चा, लगाया रनों का अंबार
मौत को खुली चुनौती: लहरों के बीच तेज रफ्तार नाव पर कूदते परिवार का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर Roll Number Not Found का क्या है माजरा? बोर्ड ने किया खुलासा
खुद को भगवान समझने की भूल : डीके शिवकुमार का आधा खाया सेब भीड़ में उछालने का वीडियो वायरल